फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hurt by indecent remarks, MLA gave Tahrir

अमर्यादित टिप्पणी से आहत विधायक ने दी तहरीर

Thu, 01 Sep 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hurt by indecent remarks, MLA gave Tahrir
डोभी। सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने से आहत होकर केकराही के विधायक तूफानी सरोज ने चंदवक थाने में थानाध्यक्ष को तहरीर दी।
विज्ञापन

विधायक ने तहरीर में आरोप लगाया है कि क्षेत्र के बरइछ गांव निवासी दिनेश पांडेय उर्फ दीनू ने व्हाट्सएप पर अमर्यादित टिप्पणी की है मैं तीन बार सांसद व वर्तमान में विधायक हूं। उनकी टिप्पणी से मेरी राजनीतिक क्षति व मानहानि हुई है। विधायक ने कहा कि तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई नहीं करती है तो मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि विधायक ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएंगी। विधायक के साथ विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान, सुरेश यादव, सुबास यादव, घनश्याम सिंह, श्रवण यादव, बब्बल यादव भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed