फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hundred year old house is shabby

सौ वर्ष पुराना डाक बंगला हुआ जर्जर

Mon, 13 Jun 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 13 Jun 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Hundred year old house is shabby
मछलीशहर तहसील परिसर में अंग्रेजों के जमाने का डाक बंगला हो चुका है खंडहर।
तहसील परिसर में स्थित सौ वर्ष  पुराना डाक बंगला जर्जर हो चुका है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, जिले की पहली महिला जिलाधिकारी नीरा यादव की यादों को समेटे यह आशियाना अब कुछ दिनों का ही मेहमान है।
विज्ञापन

 

 सौ वर्ष पूर्व जब अंग्रेजी हुक्मरानों ने तहसील की बिल्ंिडग बनवाई थी तब अधिकारियों और रसूखदारो के लिए आलीशान डाक बंगला भी बनवाया था। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने जब फूलपुर, मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से अपना पहला चुनाव लड़ा था तब उनके प्रचार में मछलीशहर आई उनकी बेटी इंदिरा ने एक रात इसी में 

विज्ञापन

 

गुजारी थी। पुुराने कांग्रेसी बताते हैं कि तब आनन फानन में इसमें छत पर हाथ से चलाये जाने वाला पंखा लगवाया गया था। सई नदी में आयी भीषण बाढ़ का जायजा लेने जब उस समय की जिलाधिकारी नीरा यादव आयीं थी तब वो भी इसी में रुकी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 तहसील के बुजुर्ग अधिवक्ता बताते हैं कि 1977 तक इसका छिटपुट इस्तेमाल होता रहा बाद में खराब स्थित के कारण इसका प्रयोग बंद हो गया। दो मंजिला इस इमारत को अगर प्रशासन इस बरसात से पहले स्वयं नही गिरवा देता है तो यह खंडहर हो चुकी इमारत स्वयं गिर जाएगा और हादसा भी हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed