फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Whenever unrighteousness increases on Earth, gods will incarnate in human form for the welfare of people: Pandit Raghushrey

जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ेगा, कल्याण के लिए मानव रूप में अवतार लेंगे भगवान : पंडित रघुश्रेय

Sun, 23 Aug 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Whenever unrighteousness increases on Earth, gods will incarnate in human form for the welfare of people: Pandit Raghushrey
विकासखंड के उमरछा गांव स्थित श्री मृत्युंजय महादेव धाम में आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण पाठ एवं संगीतमय कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन शुक्रवार शाम श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथा व्यास पंडित रघुश्रेय महाराज ने भगवान श्रीराम के जन्म और माता पार्वती व देवाधिदेव महादेव के विवाह का मनोहारी वर्णन किया। भगवान श्रीराम के प्राकट्य उत्सव का प्रसंग सुनाते हुए पंडित रघुश्रेय महाराज ने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भक्तों के कल्याण के लिए भगवान मानव रूप में अवतार लेते हैं। कथा के दौरान ‘भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला’ के जयघोष से पंडाल गूंज उठा। शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि शिव और शक्ति का मिलन लोक कल्याण का प्रतीक है। विवाह प्रसंग के भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर नृत्य करने लगे।
विज्ञापन

कथा से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान सुशील कुमार उपाध्याय, पद्मा उपाध्याय, विनोद शुक्ल, शालिनी शुक्ल, दीनानाथ उपाध्याय और सरोज उपाध्याय ने विधि-विधान से पोथी पूजन और आरती की। धार्मिक अनुष्ठान आचार्य पंडित अभिषेक मिश्र और पंडित हीरामणि उपाध्याय ने संपन्न कराया। इस दौरान रमाशंकर उपाध्याय, रामसागर शुक्ल, केशव शुक्ल, त्रिलोकीनाथ शुक्ल, सतीश उपाध्याय, कैलाश नाथ शुक्ल, लक्ष्मी उपाध्याय, अशोक दुबे, कृष्ण शुक्ल, अरविंद शुक्ल, विकास शुक्ल, संतोष शुक्ल और मोनू सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed