फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BEO clamps down on school vehicle fitness, inspection in three schools creates a stir

Jaunpur News: स्कूली वाहनों की फिटनेस पर बीईओ का शिकंजा, तीन स्कूलों में जांच से मचा हड़कंप

Sun, 23 Aug 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
BEO clamps down on school vehicle fitness, inspection in three schools creates a stir
बरसठी। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने क्षेत्र के तीन निजी विद्यालयों में संचालित स्कूली वाहनों की जांच की। अचानक हुई कार्रवाई से स्कूल संचालकों में खलबली मच गई। बीईओ ने सनरेज इंग्लिश मीडियम स्कूल बरसठी, पीएमएस इंग्लिश स्कूल मियांचक और गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल मियांचक का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र समेत अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। तीनों विद्यालयों का प्रबंधन मौके पर वाहनों के वैध फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर बीईओ ने नाराजगी जताते हुए दो दिन के भीतर सभी वाहनों के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को लाने-ले जाने वाले प्रत्येक वाहन का निर्धारित मानकों पर खरा उतरना अनिवार्य है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समय में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने या वाहन मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed