फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Humidity increased after light rain

Jaunpur News: हल्की बारिश के बाद बढ़ी उमस, लोग हुए बेहाल

Wed, 21 Jun 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Humidity increased after light rain
क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम हल्की बारिश के कारण उमस बढ़ गई। मंगलवार को शाम साढ़े पांच बजे अचानक बरसात शुरू हो गई। लेकिन बरसात अधिक देर तक नहीं चली। जब तक बारिश हुई कुछ देर के लिए लोगों को राहत जरूर मिली। बरसात बंद होने के बाद उमस बढ़ गई। इससे लोग परेशान हो उठे। मीरगंज क्षेत्र के जंघई ,गोधना, बंधवा बाजार, जरौना, कमासिन, कसेरवा, बसरेवा, गलियां क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। इससे लोगों ने थोड़ी देर राहत महसूस किया। गोधना गांव के किसान राजबहादुर सिंह, अगहुआ के दानबहादुर यादव का कहना है की हल्की बरसात से उमस बढ़ गई है। जिन किसानों ने धान का बीज डाल दिया है, उसके लिए काफी फायदा हुआ है। शाम को आसमान में काले घने बादलों का जमावड़ा लग गया। रात आठ बजे के आसपास जिला मुख्यालय समेत अन्य क्षेत्रों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। काले घने बादलों को देख लोग तेज बारिश की उम्मीद लगाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed