फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Huge crowd gathered for Shailputri Darshan at Sheetla Chowkiyan Dham, figure crossed five thousand

Jaunpur: शीतला चौकियां धाम में शैलपुत्री दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, आंकड़ा पांच हजार के पार

Thu, 03 Oct 2024 04:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 03 Oct 2024 04:43 PM IST
सार


शीतला चौकियां धाम में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन शीतला माता रानी को शैल पुत्री स्वरूप में श्रद्धालुओं ने मां शीतला माता रानी का दर्शन पूजन किया । तड़के भोर में 4 बजे मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी का चमेली, गेंदा एवं दौना के फूल से भव्य श्रृंगार कर आरती-पूजन किया गया। तथा भोग में फलाहार चढ़ाया गया।

विज्ञापन
Huge crowd gathered for Shailputri Darshan at Sheetla Chowkiyan Dham, figure crossed five thousand
शीतला चौकिया धाम में दर्शन करते भक्तों की कतार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शीतला चौकियां धाम में मन्दिर खुलने के पूर्व ब्रम्ह मुहूर्त से ही माता रानी के दर्शन के लिये अपने जनपद के अलावा आजमगढ़, सुल्तानपुर, भदोही जनपद से भी पहुचे श्रद्धालुओं की लम्बी कतार लगी रही। दुर्गा सप्तशती पाठ, वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन- पूजन माता रानी के जयकारों एवं घण्टों की गूंज से सारा वातावरण मनमोहक भक्तिमय हो गया।

विज्ञापन


कतार में लगे श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से दर्शन-पूजन करते रहे। वहीं दूर दराज से आये श्रद्धालु मुंडन संस्कार, कढ़ाही, पूजन आदि करके परिवार समेत मां के चरणों में मत्था टेकते हुये सुख, शान्ति, समृद्धि, धन, यश, वैभव की कामना किये।
विज्ञापन


नवरात्रि का प्रथम दिन होने से दूर-दराज से आने वाले भक्त दर्शन-पूजन करने के पश्चात् दर्शनार्थी पवित्र कुण्ड के बगल में स्थित काल भैरव नाथ एवं मां काली मंदिर में दर्शन-पूजन किये। शिव कुमार पंडा ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन लगभग आठ हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी लाइन बाजार किशोर कुमार चौबे, चौकी प्रभारी चौकियां धाम निखिलेश तिवारी लगातार चक्रमण करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed