फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   How the classes will run in the medical college, the building is not ready

मेडिकल कालेज में कैसे चलेंगी कक्षाएं तैयार नहीं है भवन

Sun, 31 Jul 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
How the classes will run in the medical college, the building is not ready
करंजाकला। क्षेत्र के सिद्दीकपुर में निर्माणाधीन उमानाथ सिंह स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय में भवन निर्माण का काम पूरा नहीं हो पाने के कारण एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की कक्षाओं के संचालन पर खतरा मंडरा है। मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक बिल्डिंग में द्वितीय वर्ष के लिए अभी तक कक्षाएं तैयार नहीं हो पाई हैं। इससे अगले माह से होने वाली काउंसलिंग के बाद एडमिशन प्रक्रिया रुक सकती है।
विज्ञापन

नीट परीक्षा के बाद उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज में काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद दाखिला शुरू हो जाएगा। दाखिला को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन बहुत ही चिंतित है। क्योंकि अभी तक द्वितीय वर्ष के लिए एकेडमिक भवन में बनने वाली चौथी, पांचवी और छठी मंजिल पर छत ही नहीं डाली जा सकी है। जब की पूरी बिल्डिंग को सितंबर 2022 तक पूरा करके हैंडओवर करना है। जो पूर्ण रूप से असंभव दिख रहा है। एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के लिए फार्मोकोलॉजी, पैथोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी के लिए भवनों का निर्माण होना बहुत जरूरी है। एनएमसी के निरीक्षण के दौरान अगर खामियां में मिलती हैं तो एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की कक्षाएं संचालित करना संभव नहीं होगा। जबकि एमबीबीएस प्रथम वर्ष की कक्षाएं संचालित करने के लिए अभी तक पूरी तरीके से बिल्डिंग को तैयार नहीं किया गया है। छात्रावास की समस्या भी अभी तक बिल्डिंगों के कारण हल नहीं हो पाई है। अभी भी 36 छात्राओं को पुरुष छात्रावास में रखा गया है। अभी तक छात्रावास में एमबीबीएस के छात्रों को रखा गया है। वह पूरी तरीके से पूर्ण नहीं है। न तो वहां पर पंखे की व्यवस्था की गई है और न ही वहां पर बिजली की सप्लाई मिल रही है। प्रधानाचार्य शिव कुमार ने बताया की बिल्डिंगों का निर्माण कार्य समय से पूरा नहीं होगा तो कक्षाएं संचालित करने में समस्या का सामना करना पड़ेगा। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई थी, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। जबकि मेडिकल कॉलेज के लिए सदर एसडीएम सदर को नोडल अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed