{"_id":"5792780e4f1c1bac59c4bab2","slug":"houses-collapsed-killing-three-including-a-father-and-son-buried-in-rubble","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान ढहा, मलबे में दबकर पिता-पुत्री समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान ढहा, मलबे में दबकर पिता-पुत्री समेत तीन की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 23 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खेतासराय के महरौड़ा गांव में दीवार गिरने से पिता-पुत्री की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवार के लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतासराय थाना क्षेत्र के महरौड़ा गांव में गुरुवार की रात कच्चा मकान ढहने से उसके मलबे में दबकर पिता-पुत्री की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में भर्ती कराया गया है।
उधर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ढिठौली गांव में कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। महरौड़ा गांव निवासी राम अवध बिंद गुरुवार की रात अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे अचानक मकान की एक दीवार ढह गई।
मलबे में रामअवध समेत परिवार के चार सदस्य मलबे में दब गए। रात के सन्नाटे में तेज आवाज सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों की मदद से सभी को मलबे से बाहर निकाला गया। राम अवध (35) और उनकी पुत्री सोमल (5) की मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
उसकी पत्नी रीता (32) और बेटी कोमल (7) घायल हो गई। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सूचना पर रात में ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ढिठौली गांव में निवासी विजई शर्मा की पत्नी विद्यावती देवी (47) शुक्रवार को दोपहर अपने छप्पर में सो रही रही। तभी मिट्टी की दीवार भरभराकर चारपाई पर गिर गई और विद्यावती मलबे में दब गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।