फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Household goods kept in the residential shed were reduced to ashes, son's wedding was two days away

Jaunpur News: रिहायशी छप्पर में रखा गृहस्थी का सामान राख, दो दिन बाद थी बेटे की शादी

Mon, 25 May 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Household goods kept in the residential shed were reduced to ashes, son's wedding was two days away
सिकरारा के रसूलपुर काली पट्टी गांव में रिहायसी छप्पर में लगी आग को बुझाते ग्रामीण। पाठक
सिकरारा। रसूलपुर कालीपट्टी गांव में रविवार को अज्ञात कारणों से छप्पर में लगी आग से लगभग तीन लाख का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। परिवार में दो दिन बाद ही बेटे की शादी थी। सरजू लाल गौतम के तीसरे नंबर के बेटे विनय कुमार गौतम की शादी आगामी 26 मई को बक्शा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव के भरतलाल की पुत्री अंजू के साथ होनी तय थी। सरजूलाल के रिहायशी छप्पर में दोपहर लगभग तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते घर में रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश किया, लेकिन प्रचंड गर्मी तथा हवा के झोंको के सामने सब लाचार हो गए और देखते ही देखते सब कुछ खाक हो गया। सूचना पर 112 नंबर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सरजूलाल ने बताया क इस घटना में 4 बोरी गेहूँ ,2 बोरी चावल,3 बोरी सरसों,1 कुंतल प्याज,डेढ़ कुंतल आलू,1 कुंतल लहसुन, जयमाल सेट इलेक्ट्रिक सामान, साउंड सिस्टम, सबमर्सिबल पंप, पंखा, कूलर, गैस चूल्हा, बर्तन सेट, 26 मई को तय शादी की तैयारी के लिए रखा 70 हजार नकदी, तीन थान जेवर, 45 साड़ियां, पूरे परिवार का कपड़ा, मोबाइल फोन, दो संदूक जलकर नष्ट हो गए। उनके अनुसार लगभग 3 लाख से अधिक की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed