फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   House caught fire due to short circuit, goods worth lakhs ashes

शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों का सामान राख

Wed, 23 Mar 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
House caught fire due to short circuit, goods worth lakhs ashes
खुटहन। तिघरा बाजार में यूनियन बैंक के बगल स्थित एक दो मंजिला मकान में मंगलवार की भोर में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से गृहस्थी के सामान सहित मकान में संचालित ब्यूटी पार्लर व किराने की दुकान में रखा 15 लाख का सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बाजार निवासी रिशू अग्रवाल पत्नी स्वर्गीय अशोक उर्फ दीपक अपने मकान में नीचे दो दुकानें निकाल एक में ब्यूटीपार्लर और दूसरे में किराने की दुकान चलाती है।
विज्ञापन

छत पर बने कमरे में वे बच्चों के साथ रहती है। सुबह करीब पांच बजे किराने की दुकान में आग की लपटे उठने लगी। बाहर से शटर बंद होने के कारण आग पर पानी भी नहीं फेंका जा सका। आग बढ़ते हुए ब्यूटी पार्लर को भी चपेट में ले लिया। उधर, छत पर सो रही रिशू तीन बच्चों के साथ छत से कूदकर जान बचाई। आग और भी बिकराल रूप धर छत तक पहुंच गई। जिससे गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काबू नहीं किया जा सका। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी भी आग बुझाने में सफल नहीं हो सकी। जिला मुख्यालय से तीन दमकल की गाड़ी आने के बाद आग पर काबू पाया। भुक्तभोगी के मुताबिक, अगलगी में 15 लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व रिशु अग्रवाल के पति अशोक उर्फ दीपक की मौत हो गई थी। रिशु अपने तीन बच्चों के साथ दुकान चलाकर गुजारा करती है। लेखपाल दिनेश यादव ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed