फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hot winds have caused people to become helpless

गर्म हवाएं चलने से लोग हो गए बेहाल

Sun, 02 Apr 2017 12:35 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 02 Apr 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Hot winds have caused people to become helpless
गर्मी, धूप के चलते सद्भावना पुल पर कम रही आवाजाही। - फोटो : jounpur
जिले में मौसम पर असर साफ दिखाई देने लगा है, यही कारण है, कि अप्रैल माह के पहले ही दिन लोगों को मई की गर्मी का एहसास हुआ। आलम यह रहा कि गर्मी को देखते हुए लोग घरों के बाहर नहीं निकल सके। तपिश और चल रही तेज गर्म हवाओं ने उन्हें बेहाल कर रखा। अमूमन मार्च के माह में सुबह व शाम को हल्की ठंड रहती है, लेकिन इस बार बदलते मौसम के चलते हल्की सर्दी तो दूर लोगों ने पंखा के साथ-साथ कूलर तक चालू कर लिए हैं।
विज्ञापन


अप्रैल के पहले दिन ही जिले का पारा 42 पार पहुंच गया। पिछले तीन दिनों से लगातार पारा चढ़ता जा रहा है। 29 मार्च को जिले का तापमान 40 तो 30 और 31 मार्च को 37 डिग्री रहा। एक अप्रैल को अचानक बढकर 42 डिग्री तापमान हो गया। अचानक बढ़ी गई से लोग ब्याकुल हो रहे हैं। तेज धूप की वजह लोग बहुत जरूरी होने पर ही छाता, रूमाल, गमछा लेकर बाहर निकले, नही तो घर में ही कैद रहें। जब अभी से तापमान का यह हाल है, तो आगे आने वाले गरमी के दो महीनों में क्या होगा।
विज्ञापन


सुबह दस बजते ही लोग घरों से बाहर नही निकल रहे हैं। चार बजे के बाद सूरज की तपन कम होने पर ही लोग घरो से निकलते हैं। यही कारण है, कि शनिवावर की दोपहर में शहर  की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा आैर लोग तपशि से बचने के लिए घरों से नहीं निकले। जो निकले भी तो अपने को धूप से बचाने के इंतजाम के साथ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed