फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hot winds blew at a speed of 23 km per hour, temperature reached 39 degrees

Jaunpur News: 23 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं गर्म हवाएं, तापमान पहुंचा 39 डिग्री पर

Mon, 12 May 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hot winds blew at a speed of 23 km per hour, temperature reached 39 degrees
जौनपुर। जिले में बुधवार को हुई बरसात के बाद तीन दिन तक थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन रविवार से मौसम ने फिर करवट ली और पारा 39 पहुंच गया। 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं गर्म हवाओं ने झुलसा दिया। सुबह आठ बजे से ही सूर्य की तपिश बदन जला रही थी। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली नहीं है। 15 मई के बाद लू चलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह आठ बजे से गर्मी का अहसास हुआ। दिन चढ़ने के साथ सूरज की किरणें और भी तीखी होती गईं। दोपहर एक बजे तक मौसम का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। कड़ी धूप से दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्म हवाओं के थपेड़े बदन झुलसा रही थीं। लू के कारण सबसे अधिक दिक्कत दिहाड़ी मजदूरी करने वालों काे हुई। जरूरी काम से बाहर निकलने वालों ने धूप से बचने के लिए सिर से पूरा चेहरा ढका था। लोगों को दिन में तपिश सता रही है तो रात में उमस परेशान कर रही है। पंखे और कूलर भी राहत नहीं पहुंचा रहे हैं। गर्मी और लू के थपेड़ों से मुख्य बाजार, मुख्य चौराहों व सार्वजनिक जगहों पर आवाजाही कम नजर आई। मौसम वैज्ञानिकाें की मानें तो 15 मई के बाद लू चलने की संभावना है। गर्मी से अभी कोई राहत नहीं मिलेगी। पारा चढ़ेगा, दो से तीन दिन में 43 के पार भी पहुंच सकता है। ऐसे में सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

ओपीडी में रोज पहुंच रहे 1000 से अधिक मरीज-मौसम बदलने के साथ ही ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक सप्ताह से देखें तो किसी भी दिन 1000 से कम मरीजों की संख्या नहीं रही है। बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला अस्पताल में भी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन अब तापमान में तेजी बढ़ोतरी होगी। 15 मई के बाद लू चलने की संभावना है। दोपहर में बहुत जरूरी हो तभी लोग बाहर निकले। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने उम्मीद अभी नहीं है।-अतुल कुमार सिंह, राज्य मौसम केंद्र प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed