फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Horrific road accident on Shahganj road: 5 killed, 15 injured in collision between bus and truck

शाहगंज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा : बस और ट्रक की टक्कर में 5 की मौत, 15 घायल

Wed, 13 Aug 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Horrific road accident on Shahganj road: 5 killed, 15 injured in collision between bus and truck
सड़क हादसे में घायल लोगों का जिला अस्पताल में इलाज करते डॉक्टर। - फोटो : संवाद
खेतासराय। थाना क्षेत्र के गुरैनी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की देर रात 10.45 बजे के करीब भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में जौनपुर की ओर से आ रही रोडवेज बस और शाहगंज की ओर से आ रही ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। मरने वालों में एक दो वर्षीय बच्ची, दो महिलाएं व दो पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन

मृतकों में दो लोगों की पहचान हो गई है। खेतासराय थानाध्यक्ष रामआसरे राय ने बताया कि मृतकों में खुटहन थाना क्षेत्र निवासी देवी प्रसाद (32) और आजमगढ़ जिला निवासी गेना देवी (59) की पहचान हो गई है। तीन अन्य मृतकों की पहचान के लिए परिवार वालों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन


खेतासाराय थानाध्यक्ष रामआसरे राय ने बताया कि मंगलवार की देर रात वाराणसी रोडवेज की बस जौनपुर के रास्ते खेतासराय होते हुए शाहगंज की ओर जा रही थी। बस अभी थाना क्षेत्र के गुरैनी पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी, तभी सामने से आ रही ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसमें गलती बस के ड्राइवर की थी। ड्राइवर ने दाहिने ओर बस को काटा। इसके चलते ट्रक से टक्कर हो गई। इस घटना में बस में सवार 22 यात्रियों में से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसमें से पांच लोगों की रास्ते में ही मौत हो गई। मरने वालों में एक दो वर्षीय बच्ची, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। इसके लिए परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। तीन की हालत गंभीर हैं। जिनमें से दो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इनमें से एक गंभीर घायल को बनारस रेफर कर दिया गया है। उधर, घटना की सूचना लगते ही डीएम डॉ. दिनेश चंद्र और एसपी डॉ. कौस्तुभ जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों ने घायलों का कुशल क्षेम जाना। डीएम ने बताया कि घटना में घायल कुल 7 लोग जिला अस्पताल आए थे। इनमें से पांच की मौत हो गई। दो का इलाज चल रहा और एक को बनारस रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed