फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Honorarium of Shiksha Mitra increased to 18 thousand, also being linked with cashless medical facility: Minister of State

शिक्षामित्र का मानदेय हुआ 18 हजार, कैशलेस चिकित्सा सुविधा से भी जोड़ा जा रहा : राज्यमंत्री

Wed, 06 May 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Honorarium of Shiksha Mitra increased to 18 thousand, also being linked with cashless medical facility: Minister of State
18-18 हजार रुपये के प्रतीकात्मक चेक लिए अतिथि​यों के साथ खड़े शिक्षामित्र। सूचना विभाग - फोटो : 1
जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण समारोह मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रेक्षागृह में हुआ। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों को अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों की लंबे समय से मांग को शासन ने स्वीकार किया है। साथ ही चिकित्सकीय कैशलेस सुविधा से भी आप लोगों को जोड़ा जा रहा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया। राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कहा कि आज का दिन शिक्षामित्रों के लिए महत्वपूर्ण दिन है। शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। डीबीटी के माध्यम से वर्तमान में पारदर्शी व्यवस्था लागू की गई है। साथ ही उन्होंने सभी शिक्षामित्र को मानदेय बढ़ने पर शुभकामनाएं दी। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि शिक्षामित्रों की भूमिका प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अहम है। सरकार उनके हितों के संरक्षण व विकास के लिए प्रयासरत है। इस दौरान सभी ने लखनऊ से आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा। इस दौरान प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन नूपुर श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर डीएम सैमुअल पाल एन, एडीएम परमानंद झा, सीआरओ अजय अंबष्ट, बीएसए डाॅ. गोरखनाथ पटेल, भाजपा मछलीशहर अध्यक्ष अजीत सिंह आदि मौजूद रहे। आठ शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक रुप से 18-18 हजार रुपये के चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। बीएसए डाॅ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि इनमें सत्यनारायण गौड़, प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट विद्यालय भरतपुर सिकरारा, बिहारी लाल प्राथमिक विद्यालय मिर्चा करंजाकला, राम प्रसाद यादव उच्चतर प्राथमिक विद्यालय खुशहुपुर, शेषमा सिंह पीएम श्री विद्यालय डालूपुर महराजगंज, शैल प्रजापति कंपोजिट विद्यालय ईशापुर, मंजू श्रीवास्तव पीएम श्री विद्यालय कोहड़ा, संदीप कुमार पीएस तियरी करंजाकला, राजेश कुमार तिवरान खास रामनगर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed