फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Honey Singh and Akshara's dance in Jaunpur: People danced on the song 'Jaan Marey Lehenga Ye Lucknowaa..'

जौनपुर: IAS अभिषेक सिंह के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां,अक्षरा ने गाया जान मारे लहंगा ये लखनऊआ, तो हो गया बवाल

Thu, 21 Sep 2023 02:32 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 21 Sep 2023 02:32 PM IST
सार

जौनपुर गणपति उत्सव का कार्यक्रम 19 सितंबर से 21 सितंबर तक चलेगा। दूसरे दिन बुधवार को मंच पर पहुंचते ही भोजपुरी की सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने मंच संभाल लिया। इसके बाद उन्होंने गणपति के गाने से शुभारंभ किया। इसके बाद लगन तुमसे लगा बैठे, जो होगा देखा जाएगा भक्तिमय गीत प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
Honey Singh and Akshara's dance in Jaunpur: People danced on the song 'Jaan Marey Lehenga Ye Lucknowaa..'
'जान मारे लहंगा ये लखनऊआ..'गाने पर युवाओं ने उछाली कुर्सियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर गणपति उत्सव का आयोजन बुधवार को टीडी काॅलेज के मैदान पर किया गया। इस दौरान बॉलीवुड के गायक हनी सिंह व भोजपुरी की सुपरस्टार अक्षरा सिंह व एक से बढ़कर एक कलाकारों ने अपने संगीत के धुन पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- विश्व अल्जाइमर दिवस: दस सालों में बढ़ जाएगी भूलने की बीमारी, गंगा के निकटवर्ती इलाकों के लोगों को भी खतरा
विज्ञापन

जौनपुर गणपति उत्सव का कार्यक्रम 19 सितंबर से 21 सितंबर तक चलेगा। दूसरे दिन बुधवार को मंच पर पहुंचते ही भोजपुरी की सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने मंच संभाल लिया। इसके बाद उन्होंने गणपति के गाने से शुभारंभ किया। इसके बाद लगन तुमसे लगा बैठे, जो होगा देखा जाएगा भक्तिमय गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा हमरी चुनरिया बा छलकऊआ, जान मारे लहंगा ये लखनऊआ, झुमका पर जौनपुर बा पगलाइल, पूर्वांचल के दिल नथिया पर भी दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। डांस पर गाने के साथ अक्षरा के ठुमके देखकर युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। अपनी प्रस्तुति के बीच वह मंच से उतरकर दर्शकों के बीच पहुंच गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Honey Singh and Akshara's dance in Jaunpur: People danced on the song 'Jaan Marey Lehenga Ye Lucknowaa..'
जौनपुर में हनी सिंह और अक्षरा की धूम - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान अक्षरा सिंह ने आयोजक आईएएस अभिषेक सिंह से गणपति उत्सव हर वर्ष मानने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दुनिया गणपति उत्सव देखने के लिए मुंबई जाती है और उन्होंने यह परंपरा जौनपुर में शुरू की जो काफी प्रशंसनीय है। मंच से पीएम नरेंद्र मोदी की शक्ल में जॉनी ने उसी अंदाज में लोगों से संवाद कर ध्यान आकर्षित किया। योयो हनी सिंह ने चार बोतल वोटका... काम मेरा रोज का... गीत गाकर लोगों को आनंदित किया। आल ब्लू है पानी पानी और दिन है सानी सानी... भी सुनाया। इस मौके पर काशी क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव से लेकर स्थानीय स्तर पर तमाम समाजसेवियों को पूर्व डीआईजी कृपाशंकर सिंह व आयोजक आईएएस अभिषेक सिंह ने सम्मानित किया।

Honey Singh and Akshara's dance in Jaunpur: People danced on the song 'Jaan Marey Lehenga Ye Lucknowaa..'
जौनपुर गणपति उत्सव में सीओ सिटी पर फेंकी कुर्सी - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर गणपति उत्सव में सीओ सिटी पर फेंकी कुर्सी
शहर के टीडी कॉलेज स्थित शहीद उमानाथ सिंह स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय जौनपुर गणपति महोत्सव में बुधवार की रात में भोजपुरी अभिनेत्री एवं गायिका अक्षरा सिंह के गाने पर उत्साहित युवाओं ने कुर्सियां उछाली। इस दौरान एक युवक ने सीओ सिटी पर ही कुर्सी फेंक दी। हालांकि सीओ सिटी वहां से बचकर निकल गए। मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाला और मामला आगे नहीं बढ़ा। 
आईएएस अभिषेक द्वारा कराए जा रहे गणपति उत्सव का बुधवार को दूसरा दिन था। रात करीब नौ बजे भोजपुरी अभिनेत्री एवं गायिका अक्षरा सिंह गा रहीं थी। उनके गीत पर खूब तालियां बज रही थी। स्रोता उनके गीतों पर थिरक रहे थे। तभी वहां ड्यूटी कर रहे सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुप्ता पर भीड़ के बीच से एक युवक ने कुर्सी फेंक दी। कार्यक्रम के दौरान एक बार और कुर्सी फेंका फेंकी हुई। हालांकि मामला बढ़ने से पहले ही पुलिस ने संभाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed