फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Home guard's salary is paid online: Dharamveer

ऑनलाइन होता है होमगार्ड के वेतन का भुगतान : धर्मवीर

Sun, 03 Dec 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Home guard's salary is paid online: Dharamveer
शाहगंज। नगर के रामलीला मैदान स्थित डाक-बंगले में रविवार को पहुंचे कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर भारती ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि पहले तो होमगार्डों को समय पर वेतन नहीं मिलता था, लेकिन भाजपा सरकार में आनलाइन प्रत्येक महीने की पांच तारीख को उनके खाते में वेतन का भुगतान हो जाता है। समय-समय पर वर्दी के लिए भी खाते में ही भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खेतासराय के फूलचंद प्रजापति के दोनों बेटे अजय प्रजापति और अंकित प्रजापति की हत्या एक हृदय विदारक घटना है। निर्मम हत्या की घटना सुनने के बाद शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर लौट रहा हूं। किसी भी कीमत पर चार्जशीट ऐसी दाखिल किया जाए कि यह नजीर साबित हो। उन्होंने तीन राज्यों में भाजपा के जीत के बात करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुनः सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हो चुका है। आज के परिणाम ने पुख्ता मोहर लगा दिया है। केंद्र में मोदी व राज्य में योगी का योगदान काबिले तारीफ है। पूरा देश व प्रदेश को वह अपना परिवार मानते है। इसी का परिणाम तीन राज्यों में देखने को मिल रहा हैं। इस मौके पर उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी सुभम तोंदी, अजीत प्रजापति, प्रदीप जायसवाल, आदेश कुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed