फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   minor girl dead body found on banks of pond in jaunpur fear of murder after misdeed

जौनपुरः गांव के बाहर तालाब के किनारे मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Wed, 30 Jun 2021 12:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 30 Jun 2021 12:56 PM IST
सार

जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब तालाब के किनारे से गांव की ही एक किशोरी का शव बरामद हुआ। 

विज्ञापन
minor girl dead body found on banks of  pond in jaunpur fear of murder after misdeed
किशोरी का शव मिलने से गांव में सनसनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब तालाब के किनारे से गांव की ही एक किशोरी का शव बरामद हुआ। किशोरी का शव उसके घर से 100 मीटर की दूरी पर मिला। मौके पर शव की स्थिति देखने के बाद आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह पांच बजे शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। गांव निवासी एक युवक की 17 वर्षीय पुत्री मंगलवार की रात घर के बरामदे में सोई थी। रात एक बजे पिता की नींद खुली तो वह बिस्तर से गायब थी। इसे लेकर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। लोग खोजबीन में जुट गए।
विज्ञापन


इसी बीच सुबह पांच बजे घर के समीप तालाब के किनारे उसका शव किसी ने देखा। जिसके बाद परिवार के लोग पहुंच गए। मौके पर स्थिति देखने के बाद आशंका जताई जा रही कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही कर कई थानों की पुलिस के साथ सीओ चोब सिंह मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  त्रिभुवन सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही आगे कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed