फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Home courtyard illuminated by the light of lamps

दीपों के प्रकाश से जगमगाया घर आंगन

Sat, 14 Nov 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Home courtyard illuminated by the light of lamps
लाइन बाजार मोहल्ले में दीपावली पर्व के मौके पर फूलझड़ी जलाते बच्चे। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। अमावस की रात को दीपों की जगमग से लोगों ने धरती का अंधकार मिटा दिया। जीवन को ज्योर्तिमय करने के लिए घरों में महालक्ष्मी, गणपति और कुबेर का पूजन किया गया। जगह-जगह आतिशबाजी की गई। उपहार बांटे गए। शनिवार को दीपावली पर जिले भर में हर्षोल्लास का माहौल रहा। दीये और झालरों से घर आंगल जगमगा उठे।
विज्ञापन

धनरतेरस से ही पांच दिनी दीपोत्सव की शुरुआत हो गई थी। घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों की भव्य सजावट की गई थी। शुक्रवार को छोटी दीपावली मनाई गई। यम के दीप निकाले गए। इस बीच लोग अपने मित्रों, मातहतों को मिठाई, सूखे मेवे आदि का उपहार बांटते रहे। रंग-बिरंगी झालरों की सजावट से पूरा शहर रौशन हो गया था। शनिवार को शाम ढलते ही मिट्टी के दीयों से घर-आंगन जगमगाने लगे। घरों के साथ ही बाजारों में व्यापारिक प्रतिष्ठान भी रातभर बिजली की रंग बिरंगी झालरों से झिलमिलाते रहे। शाम साढ़े पांच बजे शुभ मुहूर्त में लोगों में गणेश-लक्ष्मी और कुबेर का पूजन किया। इस साल कार्तिक अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि व सौभाग्य का संयोग था। शाम साढ़े पांच बजे ही पूजन का मुहुर्त होने के कारण शाम ढलते ही दीप जलाए जाने लगे। गणपति से लोगों ने विघ्नबाधा दूर करने और लक्ष्मी से धन ऐश्वर्य का आशीर्वाद मांगा। उसके बाद आतिशबाजी की गई। पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध नहीं लगा लेकिन इस बार कुछ हिचक ज्यादा थी और पटाखों की बिक्री हर साल की तुलना में कम पटाखे चलाए गए। मिट्टी के पारंपरिक दीपों और मोमबत्तियों का इस्तेमाल इस बार ज्यादा किया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आपात सेवा रही चालू
दीपावली के दिन पटाखा जलाते समय होने वाली घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिला अस्पताल में इलाज के लिए आपाल व्यवस्था की गई थी। वार्ड में चिकित्सक और स्टाफ के अलावा इलाज के लिए दवा की व्यवस्था कराई गई थी। सीएमएस डा. एके शर्मा ने बताया कि बर्न वार्ड में दस बेड तैयार किया गया है। चिकित्सकों को निर्देश दिया गया कि वह ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल की चारदीवारी पर जलाए गए 31 सौ दीप
जौनपुर। जिला कारागार में भी दीपोत्सव मनाया गया। जेल की बाउंट्री पर चारो तरफ 31 सौ दीप जलाए गए। जेलर राजकुमार ने बताया कि दीपावली के मौके पर जेल परिसर में पहले से ही साफ सफाई की गई और दीपोत्सव मनाया गया। सुबह जेलर सभी बैरकों में गए और बंदियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

दीपावली पर्व के मौके पर रूहट्टा मोहल्ले में झालरों से सजा मकान।

दीपावली पर्व के मौके पर रूहट्टा मोहल्ले में झालरों से सजा मकान।- फोटो : JAUNPUR

दीपावली पर्व के मौके पर रोडवेज तिराहे स्थित बिल्डिंग पर सजी झालर।

दीपावली पर्व के मौके पर रोडवेज तिराहे स्थित बिल्डिंग पर सजी झालर।- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed