फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Holika will burn at 3107 places tonight

Jaunpur News: आज रात 3107 जगहों पर जलेगी होलिका

Mon, 06 Mar 2023 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Holika will burn at 3107 places tonight
जिले में आज रात में 3107 जगहों पर होलिका जलाई जाएगी। इसमें 74 संवेदनशील और 74 अति संवेदनशील होलिका चिह्नित की गई हैं। साथ ही 104 हाट स्पॉट भी बनाए गए है। चौराहों के आसपास वाले होलिका स्थलों को हाट स्पाट बनाया गया है। होली और शब-ए-बरात दोनों पर्व साथ में पड़ने पर पुलिस-प्रशासन विशेष चौकसी की तैयारी की है। पुलिस टीमें बनाकर उन्हें लगातार शहरी और ग्रामीण इलाकों में सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।होली के त्योहार पर पुलिस पूरी तरीके से सतर्क हो गई है। होलिका दहन के लिए जिले को तीन भागों में बांटा गया है। जिले में कुल 3107 जगहों पर होलिका जलाई जाती है। इसमें संवेदनशील 74, अतिसंवेदनशील 74 स्थल चिह्नित किए गए हैं। पूर्व में जिन जगहों पर विवाद हुआ है, वहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वहीं, 104 हॉट स्पॉट बनाए गए हैं, जिसमें चौराहों और ऐसी जगहों को शामिल किया गया है, जहां चार से पांच होलिकाएं एक साथ जलती हैं। जिले को दो जोन शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बांटा गया है। 41 क्यूआर टीम भ्रमण कर पूरे जिले में नजर रखेंगी। जहां भी उपद्रव या मारपीट की सूचना मिलेगी, तुरंत ये टीमें मौके पर पहुंचेंगी। पूरे त्योहार पर नजर रखने के लिए 112 नंबर के 54 चार पहिया और 24 दोपहिया वाहनों को लगाया गया है। वहीं, शब-ए-बारात पर फातिया पढ़ने वाले स्थानों पर भी पुलिस टीम की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न न हो। इसके अलावा थानों में पीस कमेटी की बैठकें भी की जा रही हैं।
विज्ञापन

वर्जन ...होली और शब-ए-बरात पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जनपद में पुलिस टीम को दो जोन में विभाजित किया गया है। साथ ही 104 हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। 112 नंबर के 54 चार पहिया और 24 दोपहिया वाहन लगाए गए हैं।
विज्ञापन

- डॉ. अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed