फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Holika Dahan will be held on the night of March 6, Holi will be played on eight

Jaunpur News: 6 मार्च की रात में होगा होलिका दहन, आठ को खेली जाएगी होली

Sun, 05 Mar 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will be held on the night of March 6, Holi will be played on eight
नवदुर्गा शिव मंदिर सद्भावना पुल परिसर में जिले के वरिष्ठ कर्मकांडी ब्राह्मणों की एक बैठक हुई। इसमें होलिका दहन तथा होली मनाने पर चर्चा हुई। सभी बिंदुओं पर मंथन के बाद तय हुआ कि होलिका दहन छह मार्च की रात 12.23 से लेकर 1.35 के बीच किया जाएगा। होली आठ मार्च को मनाई जाएगी।
विज्ञापन

आचार्यों ने तर्क दिया कि उदयाकालीन चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा आठ मार्च बुधवार को होली का पर्व मनाया जाएगा, क्योंकि होलिका दहन निशीथकालीन पूर्णिमा में ही किया जाता है तथा होली का पर्व उदयाकालीन प्रतिपदा को ही होना चाहिए। जिस आधार पर होलिका दहन छह मार्च की रात को तथा होली का पर्व आठ मार्च को मनाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने की तथा संचालन पंडित आनंद कुमार मिश्र ने किया।
विज्ञापन

बैठक में पंडित अवधेश चतुर्वेदी, आचार्य डॉ. रजनी कांत द्विवेदी, पंडित वेद प्रकाश पांडेय, पंडित सर्विंद्र उपाध्याय, डॉ. गंगाधर शुक्ला, डॉ. दिव्येंदु मिश्र, पंडित राम सकल पांडेय, पंडित आलोकनाथ पांडेय, पंडित प्रमोद मिश्रा और पंडित अमित चतुर्वेदी आदि ने विचार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed