फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Holi will be played with color smog, gulal spray, gulal popper, color capsule

Jaunpur News: कलर स्मॉग, गुलाल स्प्रे, गुलाल पॉपर, कलर कैप्सूल से खेलेंगे होली

Tue, 11 Mar 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Holi will be played with color smog, gulal spray, gulal popper, color capsule
जौनपुर। होली पर केमिकल के दुष्परिणाम से बचने के लिए लोग हर्बल रंगों लेना पसंद करते हैं। इसे लेकर दुकानदार भी सजग हैं। दुकानों पर अलग-अलग रंग के हर्बल रंग बेचे जा रहे हैं। इससे शरीर की त्वचा पर न कोई नुकसान होगा और न ही कोई एलर्जी। शहर में होली के त्योहार को देखते हुए गुजिया, पनीर, खोवा, चिप्स, पापड़ व पिचकारी आदि की दुकानें गुलजार हैं। होली का त्योहार जीवन में नई उमंग लेकर आता है। इस बार होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। इसे लेकर बाजार में दुकानें सज गईं हैं। इस बार बाजार में विशेष हर्बल रंग बेचे जा रहे हैं। अबीर और गुलाल भी हर्बल उपलब्ध हैं। दुकानों में पनीर 280 -300 रुपये व खोवा 300 रुपये, हर्बल रंग में कलर स्मॉग (फॉग) 35-650 रुपये, गुलाल स्प्रे 350-3000 रुपये, चार बूंदों वाला लिक्विड रंग 25-35 रुपये, हर्बल गुलाल 20-650 रुपये, गुलाल पॉपर 90-120 रुपये व कलर कैप्सूल 40 रुपये में बेचे जा रहे हैं। नई पिचकारियों में इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी 400-900 रुपये, एके-47 वाली पिचकारी 1200, म्यूजिक वाली 600 रुपये, फावड़ा 210 रुपये, तलवार 320-380, बीन वाली पिचकारी 250-280, बंदूक वाली 190 रुपये, शार्क मछली वाली 300 रुपये, रॉकेट 440, मशीन गन 400 रुपये में बेचे जा रहे हैं। मास्क में शेर, मलिंगा बाल, टोपी वाला बाल, जोकर मास्क से दुकानें सजाई गईं हैं। दुकानों में बिकने वाले अबीर-गुलाल में गिफ्ट पैक, बीजूका गन, मेघ दूत रंग बरसे व सिलिंडर आदि हैं जो लोगों द्वारा खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed