फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Holi was full of colors, lots of abir-gulal was flown

Jaunpur News: होली पर जमकर बरसे रंग, खूब उड़े अबीर-गुलाल

Sat, 15 Mar 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Holi was full of colors, lots of abir-gulal was flown
जौनपुर। रंगों का पर्व होली शुक्रवार को परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह लोग डीजे, पारंपरिक और फिल्मी गीतों पर खूब थिरकते रहे। दोपहर बाद एक-दूसरे के घर जाकर होली की बधाई दी और गुझिया खिलाकर मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

होली पर शहर में कोतवाली चौराहा, ओलंदगंज, सब्जी मंडी, चहारसू चौराहा, लाइन बाजार चौराहा, पालिटेक्निक चौराहा आदि जगहों पर होली का हुड़दंग देखने को मिला। लोग डीजे की धुन पर नाचते दिखाई दिए हर जगह जोगीरा सारा रारा रा की आवाज सुनाई देती रही है। चहारसू चौराहे पर डीजे की धुन पर युवाओं नाचते देखे गए। खेतासराय: परंपरागत तरीके से कड़ी सुरक्षा के बीच होली का जुलूस निकालकर लोगों ने एक दूसरे को बचाई दी। जगह डीजे की धुन पर लोगों ने जमकर डांस किया। सर्किल के कई थानों के पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रही।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर : क्षेत्र में होली के गीतों की धुन पर जगह-जगह युवा थिरकते नजर आए। नईगंज अजही, कटरा स्टेशन रोड और साहबगंज सहित अन्य जगहों पर कपड़ा फाड़कर होली खेलने को लेकर कई लोग घरों से बाहर नहीं नहीं निकलें। करंजाकला : होली के दिन जमकर अबीर गुलाल उड़े। बड़े-बुजुर्ग को अबीर गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। बच्चों ने अपने हम उम्र साथियों के साथ पिचकारियों व अन्य माध्यमों से हाली के त्योहार का लुत्फ उठाया। मडियाहूं, रामपुर, बरईपार, मछलीशहर, बदलापुर, खुटहन, शाहगंज, सुइथाकला, मल्हनी आदि जगहों पर युवाओं ने जमकर होली खेली। होली व जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed