{"_id":"5e6e77008ebc3ea4ad13f21a","slug":"holi-meeting-ceremony-a-means-to-connect-the-society-jaunpur-news-vns5159896104","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली मिलन समारोह समाज को जोड़ने का जरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मिलन समारोह समाज को जोड़ने का जरिया
विज्ञापन
08- उर्दू बाजार स्थित एक लॉन में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह म?
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। रविवार को होली मिलन समारोहों की धूम रही। सामाजिक संगठनों ने जगह होली मिलन का आयोजन किया और खूब अबीर-गुलाल उड़ाए। गीत-संगीत की महफिल सजी और गले मिलकर एक-दूसरे को बधाइयां दी गईं।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से उर्दू बाजार स्थित घनश्याम दास बागीचा में कवि सम्मेलन जमा। अंसार जौनपुरी ने ‘यहां मत बांटो त्रिशूल, यहां मत बांटो तलवार...’ जैसे गीत सुनाए। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से भाईचारे को बल मिलता है। भाजपा नेता सतीश सिंह ने कहा कि व्यापारियों ने हमेशा से देश को जोड़ने का काम किया है।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने की। पवन जायसवाल व अखिलेश जायसवाल ने गुलाल लगाकर सबका स्वागत किया। नगर अध्यक्ष अनवारुल हक गुड्डू, जिला महामंत्री अशोक साहू, संजीव साहू, अमरनाथ मोदनवाल, सुनील चौरसिया, सुभाष गुप्ता, अवधेश श्रीवास्तव, राकेश जायसवाल, गंगेश निगम, रवि अस्थाना, आशुतोष जायसवाल, प्रेम नारायन, गौतम सोनी, ब्रम्हेश शुक्ला, संतोष त्रिपाठी, राजेश यादव, सर्वेश जायसवाल, धर्मेंद्र सेठ, सुशील दुबे आदि मौजूद रहे। संचालन सुरेंद्र जायसवाल ने किया।
मुंगराबादशाहपुर के कटरा मुहल्ला स्थित पैलेस में उमर वैश्य समाज के होली मिलन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल मुनि गुप्त ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। होली गीतों बच्चे, महिलाएं खूब थिरकीं। संचालन विश्वामित्र उमरवैश्य ने किया। समाज की 25 सक्रिय महिलाओं को सम्मानित किया गया। रामजी गुप्ता, प्रणव कुमार गुप्ता, आलोक कुमार, प्रदीप कुमार, डॉ.संजय गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, संतोष गुप्ता, राजेश गुप्ता, अभिषेक कुमार, प्रदीप गुप्त, कृष्ण कुमार गुप्ता, विश्वनाथ आदि मौजूद रहे। बदलापुर क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में होली मिलन समारोह का उद्घाटन शिक्षा निदेशक दिव्यकांत शुक्ल ने किया। पंकज गुप्त व कविता प्रयागराज रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। डीआईओएस प्रवीण मणि त्रिपाठी, बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी, बीईओनरेंद्र देव मिश्र, बसंत शुक्ल, विहिप जिलाध्यक्ष रामसहाय पांडेय, राजनाथ उपाध्यक्ष, सुरेंद्रमणि दुबे, शिवशंकर सिंह, सुभाष सिंह, ज्योति कुमार आदि मौजूद रहे। आभार अधिवक्ता हरिकांत शुक्ल ने किया।
विज्ञापन
खूब खेली होली, उड़ाए अबीर-गुलाल
केराकत/सिरकोनी। होली मिलन समोराह में मद्धेशिया (कांदू) और बैस क्षत्रिय समाज ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए। एक-दूसरे को गले लगाकर गिले-शिकवे मिटाकर एकजुटता का संदेश दिया।
केेराकत में अखिल भारतीय मद्धेशिया (कांदू) वैश्य सभा इकाई के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि होली ऐसा पर्व है, जिसमें सभी दूरियां समाप्त हो जाती हैं। विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रंजीत गुप्ता ने कहा कि मद्धेशिया समाज के लोग दहेज, नशाखोरी, मद्यपान जैसी बुराइयों से दूर रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि मद्धेशिया समाज के लोग गरीब बेटियों की शादी के लिए मदद को आगे आएं। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, जिलाध्यक्ष रामअशीष गुप्ता, तीर्थराज, वीरेंद्र कुमार, अनिल गुप्ता, शोभनाथ गुप्ता आदि मौजूूद रहे। तहसील प्रभारी अजीत गुप्ता व नगर अध्यक्ष सुमन गुप्ता ने अतिथियों का आभार जताया। अध्यक्षता राजेंद्र गुप्ता व संचालन अजय गुप्ता, अनिल गुप्त ने किया। उधर, सिरकोनी के बंदीपुर ग्राम सभा में क्षत्रिय (बैस) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजा हरपाल सिंह पीजी कॉलेज सिंगरामऊ के प्रबंधक कुंवर जय सिंह ने कहा कि समाज की भलाई के कार्यों में स्वजातिय लोगों से जुड़ने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि विधायक जफराबाद डॉ.हरेंद्र प्रसाद सिंह और एमएलसी बृजेश कुमार सिंह प्रिंसू, बदलापुर के पूर्व प्रमुख ओमप्रकाश सिंह रहे। फौजदार सिंह ने होली गीतों से शमां बांधी। कार्यक्रम में टीडी कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार सिंह, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष इंदुभान सिंह, डॉ.विनोद प्रसाद सिंह, अमरेश रतन सिंह रंगीले, संजय सिंह, अशोक सिंह, नरेंद्र सिंह, नन्हें सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता दिनेश कुमार सिंह और संचालन अनिल कुमार सिंह व जयप्रकाश सिंह ने किया।