{"_id":"67d505a0045eeb01d901d76a","slug":"holi-happiness-turned-into-mournin-two-teenagers-lost-their-lives-died-by-drowning-in-the-river-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News : मातम में बदली होली की खुशियां, दो किशोर ने गवाई जान, नदी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News : मातम में बदली होली की खुशियां, दो किशोर ने गवाई जान, नदी में डूबने से मौत
Sat, 15 Mar 2025 10:14 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 15 Mar 2025 10:14 AM IST
सार
रंग पर्व की खुशियां मातम में बदल गई। दो किशोर नदी में डूबने से मौत हो गई। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गिरधरपुर और हरबसपुर गांव की घटना बताई जा रही है।
विज्ञापन
मृतक किशोरों की फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गिरधरपुर और हरबसपुर गांव निवासी दो युवक की शुक्रवार दोपहर होली उत्सव के बाद स्नान करने पहुंचे गोमती नदी में डुबने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
गिरधरपुर गांव निवासी रामबचन कश्यप नगर में रहकर नौकरी करता है।रामबचन को दो पुत्र हैं जिसमें से बड़ा पुत्र नगर में नौकरी करता है और छोटा पुत्र अंकित कश्यप (20) घर रहकर घर के कामकाज में मां का सहयोग करता था।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह अंकित अपने मित्रों के साथ होली खेलने के बाद जनपद के गोमती नदी में स्नान की योजना बनाया और दोपहर करीब 1 बजे वह अपने मित्रों के साथ गोमती नदी स्नान करने पहुंच गया और जब नदी के अंदर पहुंचा तो नदी के तेज बहाव में बहने लगा और जब तक लोग कुछ समझ पाते अंकित नदी में समा गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान अंकित के साथियों ने मिलकर किसी तरह शव को बाहर निकाला और घटना की जानकारी परिजनों को दी।उधर सूचना मिलते ही होली उत्सव में लीन परिजनों में कोहराम मच गया।वहीं सराय मख्वाजा थाना क्षेत्र के हरबसपुर(छुंछा) निवासी सुधीर यादव का पुत्र भी गोमती नदी में स्नान करने पहुंचा था।
सुधीर खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करता है। सुधीर को दो पुत्र और चार पुत्री हैं।सुधीर का छोटा पुत्र अंकित यादव (15) कक्षा 9 में अध्यनरत है। शुक्रवार होली उत्सव में रंग खेलने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ गोमती नदी में स्नान करने पहुंचा था।
करीब 2 बजे जब वह गोमती नदी में स्नान कर रहा था इसी दौरान नदी में तैरते तैरते वह बीचो-बीच पहुंच गया और डूबने लगा जब तक लोग बचाव के लिए पहुंचते तब तक अंकित नदी के गहरे पानी में पहुंच गया था जिससे वह नदी में डुब गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जैसे ही घटना की जानकारी उसके मित्रों को हुई तो लोगों ने मिलकर किसी तरह से अंकित किशोर को बाहर निकाला और इसकी जानकारी परिजनों को दी। उधर परिजनों में सूचना मिलते ही कोहराम मच गया थाना प्रभारी बिना प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों शव को कब्जे में लिया गया है पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है विधिक कार्रवाई की जा रही है।