फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Holi and Ramadan Friday on the same day, police alert

Jaunpur News : होली व रमजान का जुमा एक ही दिन, पुलिस अलर्ट, दो सुपरजोन व सात जोन में बांटकर होगी निगरानी

Thu, 13 Mar 2025 06:31 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 13 Mar 2025 06:31 PM IST
सार

रमजान का जुमा और होली पर्व एक ही दिन होने से प्रशासनिक महकमा अलर्ट पर है। पूरे क्षेत्र को दो सुपरजोन और सात जोन में बांटा गया है। पुलिस अधिकारियों की निगरानी के साथ सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय कर दिया गया है। सुरक्षा घेरा पूरी तरह से चौकस बनाया गया है।

विज्ञापन
Holi and Ramadan Friday on the same day, police alert
जौनपुर पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली व रमजान का जुमा शुक्रवार को एक साथ ही पड़ रहा है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस की तरफ से दो सुपरजोन व सात जोन बनाकर होली की निगरानी की जाएगी। साथ ही पीस कमेटी व फोर्स को अलग-अलग टीमों में बाटा गया है।

विज्ञापन


जिले के सभी 28 थाना व एक महिला थाना में होली के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें हिंदू व मुस्लिम पक्ष को एक साथ बैठाकर शांति तरीके से होली व रमजान के दूसरे जुमा को मनाने को कहा गया। साथ ही जिले के दो सुपरजोन में सिटी व ग्रामीण बनाकर विभक्त किया गया है। साथ ही सिटी, सदर, केराकत, शाहगंज, मछलीशहर, बदलापुर, मड़ियाहूं सात जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा डॉयल 112 की 63 चार पहिया वाहन, 24 दो पहिया वाहन पुलिस कर्मियों के साथ लगाए गए हैं। वहीं क्यूआरटी टीम की करीब 16 चार पहिया वाहन लगाए गए हैं। साथ ही जिले की सुरक्षा के लिए लगी तीन हजार से अधिक पुलिस फोर्स चक्रमण करती रहेगी। सूचना मिलने पर यह टीमें तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर घटना का निस्तारण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही एलआईयू की टीमों को भी सक्रिय रहने को कहा गया है। जुमे की नमाज अधिकतर जगहों पर एक से दो बजे के बीच ही होगी। वहीं खेतासराय में दो बजे होली के जुलूस की सूचना पर यहां पर पहले ही जुमा की नमाज अदा कराई जाएगी।


सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स अलर्ट मोड में रहेगी। जिन जगहों पर होली का जुलूस बाद में निकलेगा, वहां पर जुमे की नमाज पहले करा ली जाएगी। -अरविंद कुमार वर्मा, एएसपी सिटी





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed