फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hiyuwa blew the Pakistan flag

हिंयुवा ने फूंका पाकिस्तान का झंडा

Wed, 20 Jul 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 20 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Hiyuwa blew the Pakistan flag
पाकिस्तान का झंडा जलाते हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता। - फोटो : jaunpur
कश्मीर घाटी में मारे गए आतंकी बुरहान बानी की मौत को शहादत का दर्जा देकर पाकिस्तान में काला दिवस मनाए जाने के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी ने मंगलवार को जगह जगह प्रदर्शन कर पाकिस्तान का झंडा फूंका।
विज्ञापन


हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर के नेतृत्व में पाकिस्तान द्वारा मंगलवार को काला दिवस घोषित किए जाने के विरोध में पाकिस्तान का झंडा जलाकर नारेबाजी की। पाकिस्तान मुर्दाबाद, नवाज शरीफ  मुर्दाबाद, के नारे के साथ विरोध किया गया। विराज ने कहा कि जिले में 5000 से ज्यादा बांग्लादेशी प्रवासियों को बाहर निकालना चाहिए। जनपद में रह रहें बांग्लादेशियों को प्रदेश सरकार के नुमाइन्दो द्वारा वोट बैंक की राजनीति को लेकर वोटर आईडी, राशन कार्ड आदि मुहैया कराया जाता है। इस राजनीति को वाहिनी बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर पंकज विशाल, परमानन्द, विकल्प शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, निहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर बदलापुर स्थित इंदिरा चौक पर भी हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच पाकिस्तान का झंडा जलाया। इस मौके पर बृजमोहन गुप्ता, पं. नितिन शर्मा, मुलायम यादव, विशाल तिवारी, अतुल शुक्ला, शचिन शर्मा, सौरभ, अतुल आदि मौजूद थे। वहीं, धर्म रक्षा मंच के जिलाध्यक्ष ओंकार मौर्य के नेतृत्व में चहारसू चौहारे पर पाक के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला और झंडा फूंककर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओंकार मौर्य ने कहा कि पाक की सह पर पूरी दुनिया में इस्लामिक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। काश्मीर घाटी में हिंदुओं का उत्पीडन किया जा रहा है। सरे आम उनका कत्ल किया जाना चिंता का विषय है। जब भारतीय सेना आतंकवादियों को मार गिराती है तो उस राजनीति शुरू हो जाती है। लेकिन घाटी में हिंंदू महिलाओं की इज्जत लूटी जा रही है तो कोई नहीं बोल रहा है। हिंदूवादी संगठन उसका खुलकर विरोध करेगा। जिलाध्यक्ष विशाल अग्रहरि ने कहा कि धर्म रक्षा मंच हिंदुओं की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। इस मौके पर मोहनीश शुक्ल, प्रशांत पाठक, वरुण मौर्य, अंकित, सोनू, बृजेश, शंकर गुप्त, सर्वेश आदि मौजूद थे। सौरभ ने आभार जताया। संचालन राजवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed