{"_id":"691235e8ddf47d3ec7039724","slug":"history-sheeter-who-shot-a-doctor-arrested-in-encounter-shot-in-leg-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-144132-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: चिकित्सक को गोली मारने वाला हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: चिकित्सक को गोली मारने वाला हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ मे घायल हिस्ट्रीशीटर करन चौहान का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
चिकित्सक पर फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर करन सिंह चौहान को थाना क्षेत्र के बंधवा तिराहे से रविवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश दाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। उसके ऊपर जनपद समेत प्रयागराज में करीब 16 मुकदमें दर्ज हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि बीते नौ अक्तूबर 2025 को थाना मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मोलानापुर में चिकित्सक राज सिंह चौहान(52) पर फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें गोली उनके पेट के पास छूते हुए निकल गई।
जिससे वह घायल हो गए थे। पुलिस ने आरोपी करण चौहान के ऊपर मुकदमा दर्जकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया।
रविवार की रात पुलिस टीम बंधवा तिराहे पर चेकिंग कर रही थी तभी एक बाइक पर संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
आत्मरक्षा में पुलिस के फायर में बदमाश को गोली लगी है। आरोपी की पहचान करण चौहान के रूप में हुई है जो इस घटना में वांछित था। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस व एक पल्सर बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ जौनपुर व प्रयागराज में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर, लूट, हत्या व आर्म्स एक्ट के मुकदमे पंजीकृत हैं।