फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hindu religion and culture must be protected

हिंदू धर्म और संस्कृति की रक्षा करना जरूरी

Sun, 17 Jul 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 17 Jul 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
 विहिप के प्रांत सहमंत्री आनंद ने कहा कि देश की प्राचीन परंपरा को कायम रखते हुए जिला एवं प्रखंड स्तर पर अखंड भारत माता पूजन का आयोजन किया जाएगा। सभी को एकजुट कर संगठन को मजबूत बनाने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा।   वह शनिवार को नगर के सिद्धार्थ उपवन में आयोजित विश्व हिंदू परिषद के जिला योजना की बैठक में बोल रहे थे।  
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डा. राकेश चन्द्र दूबे ने कहा कि अखंड भारत माता पूजन के साथ 25 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हिंदू धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए हुआ है। इसकी रक्षा जरूरी है।
विज्ञापन


प्रांजनपद में हिन्दू धर्म, संस्कृति एवं संतों की रक्षा के लिए विश्व हिन्दू परिषद अपने समाज के बुद्धजीवी वर्गों को साथ लेकर हर स्तर की लड़ाई लड़ने के लिए कटिबद्ध है। बैठक में छह प्रखंड अध्यक्षों का चुनाव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें मुफ्तीगंज के  संजय पाठक, जलालपुर हृदय लाल उपाध्याय, बक्शा  सभापति यादव, सिकरारा रंजीत कुमार, खुटहन पंकज तिवारी एवं जौनपुर नगर क्षेत्र से दिनेश सिंह को अध्यक्ष मनोनयन किया गया। दुर्गावाहिनी से संध्या को जिला संयोजिका तथा नन्दिनी एवं नीरज देवी को सह संयोजिका नियुक्त किया गया।

प्रान्तीय संरचना में विभाग संरक्षक के रूप में शिवानंद सिंह, विभागाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश चन्द्र दूबे, जिला मंत्री रघुवंश यादव आदि मौजूद थे। कार्यक्त्रस्म के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष द्वारा भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया।


इसके बाद विजय मंत्र, एकता स्तोत्रम के पश्चात गीत प्रस्तुत किए गए। जिला संगठन मंत्री मनोज ने अतिथियों का परिचय कराया। प्रांत सदस्य तरूण शुक्ल, सभाजीत, प्रभाकर, जय नरायन, अजय, हरीराम, राम अकबाल,  रविन्द्र, राघवदास, चन्द्र भूषण, रमेश, अवधेश  आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला मंत्री रघुवंश यादव ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed