फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Higher Primary School Sukarna Kala, Kotia first in Kabaddi-Kho-Kho in the race.

Jaunpur News: दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय सुकर्णा कला, कबड्डी-खो-खो में कोटिया प्रथम

Sat, 16 Nov 2024 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Higher Primary School Sukarna Kala, Kotia first in Kabaddi-Kho-Kho in the race.
प्राथमिक विद्यालय चिल्हीरामपुर में शनिवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान डॉ. संतराम मौर्य ने किया। बालकों की 50 मीटर, 100 मीटर 200 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय कोटिया और 50 मीटर बालिका में प्राथमिक विद्यालय कादीपुर, 100 व 200 मीटर बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय चिल्हीरामपुर प्रथम स्थान पर रहा। बालक वर्ग की लंबी कूद में पूरा संभलशाह और बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय चिल्ही रामपुर प्रथम स्थान पर रहे। कबड्डी बालक-बालिका, खो- खो बालक -बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय कोटिया प्रथम रहा। उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 100 मी में उच्च प्राथमिक विद्यालय मिसिरपुर और 200 मीटर व 400 मीटर में उच्च प्राथमिक विद्यालय सुकर्णाकला प्रथम, बालिका वर्ग में सभी दौड़ प्रतियोगिताओं में उच्च प्राथमिक विद्यालय सुकर्णा कला प्रथम स्थान पर रहा। लंबी कूद बालक एवं बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय सुकर्णाकला प्रथम तथा कबड्डी बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरा संभल शाह प्रथम स्थान पर रहा। खंड शिक्षाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने कहा कि खेल से बच्चों में टीम भावना का विकास होता है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। कहा कि शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए खेलकूद का बहुत महत्व होता है। शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि खेल में हार-जीत तो होती ही नहीं बल्कि इसमें हिस्सा लेना ही सबसे अहम होता है। तन -मन के स्वस्थ रहने पर ही हम अपने क्रिया कलापों को संपन्न कर सकते हैं। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार यादव, डॉ. रणंजय सिंह, डॉ. निशाकांत यादव, इमरान अंसारी, अनुदेशक मनोज कुमार यादव आदि मौजूद रहे। आभार प्रधानाध्यापक बलवंत यादव ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed