फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   High school result was 85.31 percent in the district

जिले में 85.31 प्रतिशत रहा हाईस्कूल का रिजल्ट

Sun, 19 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
High school result was 85.31 percent in the district
वाजिदपुर स्थित हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल में रिजल्ट आने छात्राओं को मिठाई खिलातीं शिक्षिका। संवा? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल का रिजल्ट शनिवार को घोषित हो गया। जिले में रिजल्ट 85.31 प्रतिशत रहा। रिजल्ट में छात्राओं का दबदबा रहा। परीक्षा में 82.51 प्रतिशत छात्र सफल हुए, जबकि छात्राओं का प्रतिशत 88.06 रहा। शनिवार को रिजल्ट घोषित होते ही छात्रों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के कुल 78663 विद्यार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में कुल 72966 शामिल हुए थे। शनिवार को दोपहर दो बजे रिजल्ट घोषित हुआ तो रिजल्ट की जानकारी करने के लिए साइबर कैफे पर छात्रों की भीड़ लग गई। कुछ बड़े स्कूलों ने ही छात्रों को रिजल्ट दिखाने के लिए व्यवस्था की थी। रिजल्ट को लेकर छात्रों में सुबह से ही काफी उत्साह रहा। छात्र अपने सहपाठियों को फोन करके सुबह से ही रिजल्ट की जानकारी करने में जुट गए थे। रिजल्ट घोषित हुआ तो सबसे अधिक उत्साह छात्राओं में देखने को मिला। छात्रों की तुलना में छात्राओं का रिजल्ट बेहतर रहा। छात्रों को पीछे छोड़ छात्राएं फिर आगे निकल गईं।
विज्ञापन

जिले में 84.27 प्रतिशत रहा इंटर का रिजल्ट
जिले में इंटरमीडिएट का रिजल्ट 84.27 प्रतिशत रहा। ब़ोर्ड परीक्षा में कुल 76164 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 72050 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें से 60718 छात्र उत्तीर्ण हुए। रिजल्ट का प्रतिशत 84.27 रहा। टीडी इंटर कालेज के
विज्ञापन
विज्ञापन

निशांत कुमार यादव 90.80 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टापर रहे। वहीं इंदू बालिका इंटर कालेज शाहपुर सिकरारा की श्रेेया को दूसरा स्थान मिला। नेहरू बालोद्यान इंटर कालेज श्रेया यादव को 88.80 प्रतिशत अंक मिला। ग्राम विकास इंटर कालेज खुटहन के शुभम यादव को 88.20, एकेवाई इंटर कालेज बटाउवीर ठाकुरगंज की सिमरन गुप्ता को 87.60, श्रीकेपी पांडेय इंटर कालेज जफराबाद की वर्तिका सोनी को 87.40, जनता इंटर कालेज वीरभानपुर की साक्षी यादव को 87.40, माता प्रसाद आदर्श भभौरी शेरवां सिकरारा की रश्मि सिंह को 87.40, एसआरकेएसबी इंटर कालेज बेलपार नौपेड़वा ईशा निषाद को 87.20, एसजीएस इंटर कालेज मुर्खा डोभी की रीमा यादव को 87 प्रतिशत अंक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed