{"_id":"6828dd240e218febbc0a1cab","slug":"high-blood-pressure-is-a-silent-killer-periodic-checkup-is-necessary-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-134421-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: साइलेंट किलर है हाई ब्लडप्रेशर, समय-समय पर जांच जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: साइलेंट किलर है हाई ब्लडप्रेशर, समय-समय पर जांच जरूरी
विज्ञापन
जौनपुर। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर शनिवार मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में को गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें उच्च रक्तचाप, उससे होने वाले नुकसान और बचाव के प्रति जागरूक किया गया। सीएमओ डाॅ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इस वर्ष विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के उपलक्ष्य में 17 मई 16 जून तक (एक माह तक) गैर संचारी के प्रति जन जन-जागरूकता अभियान तथा स्क्रीनिंग गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल अधिकारी डाॅ. बीसी पंत ने बताया कि इस थीम के जरिए लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच और उसे कंट्रोल करना ही स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने की कुंजी है। हाइपरटेंशन के सामान्य लक्षण सिरदर्द, चक्कर आना, धुंधली दृष्टि, नाक से खून आना एवं थकावट या सांस फूलना होता है। हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि यह बिना किसी लक्षण के शरीर में धीरे-धीरे बढ़ता है और बड़ी बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकता है। इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेल होने की समस्या हो सकती है। यह बीमारी हर आयु वर्ग और उम्र के लोगों को प्रभावित करती है। मल्हनी : सिद्धिकपुर स्थित उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर में शनिवार को विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संतुलित आहार, कम नमक सेवन, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन और धूम्रपान रोकथाम संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डाॅ रुचिरा सेठी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्रो. डाॅ. एए जाफरी और मेडिसिन विभागाध्यक्ष, डाॅ विनोद कुमार के नेतृत्व में विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान मेडिकल कालेज प्राचार्या ने कहा कि हाई ब्लडप्रेशर शांत खतरा है। लोग समय-समय पर अपने और परिवार के सदस्यों के रक्तचाप की जांच अवश्य कराएं। जागरूकता ही बचाव है। एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हम हाइपरटेंशन पर नियंत्रण पा सकते हैं और एक दीर्घ एवं रोगमुक्त जीवन जी सकते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान मेडिकल कालेज प्राचार्या ने कहा कि हाई ब्लडप्रेशर शांत खतरा है। लोग समय-समय पर अपने और परिवार के सदस्यों के रक्तचाप की जांच अवश्य कराएं। जागरूकता ही बचाव है। एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हम हाइपरटेंशन पर नियंत्रण पा सकते हैं और एक दीर्घ एवं रोगमुक्त जीवन जी सकते हैं।
विज्ञापन