फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hello... did you get the money for your wife's delivery or not, click on the message, the money will be credited to your account

Jaunpur News: हैलो... पत्नी की डिलीवरी का पैसा मिला या नहीं, मेसेज पर क्लिक करिए, खाते में रुपये आ जाएंगे

Tue, 01 Jul 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Hello... did you get the money for your wife's delivery or not, click on the message, the money will be credited to your account
मडियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के सेउर गांव निवासी तीन अलग-अलग लोगों के खाते से साइबर ठगों ने डिलीवरी के पैसे दिलाने के नाम पर 42600 रुपये निकाल लिए। पीड़ितों ने घटना की सूचना 1930 व साइबर क्राइम में दर्ज कराई है।पुलिस के अनुसार सेउर गांव निवासी रिंकी पटेल के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया कि उन्हें डिलीवरी का पैसा मिला है कि नहीं। रिंकी ने अपने पति जयप्रकाश पटेल का नंबर देते हुए बात करने की बात कही। साइबर ठगों ने जयप्रकाश पटेल के मोबाइल पर फोन किया पूछा कि तुम्हारी पत्नी की डिलीवरी के पैसे मिले हैं कि नहीं उन्होंने कहा अभी नहीं मिला है। साइबर ठग ने फोन खोल कर एक मेसेज पर क्लिक करने के लिए कहा। कहा कि मेसेज पर क्लिक करिए 4500 रुपये आपके खाते में पहुंच रहा है। उन्होंने मेसेज क्लिक किया उनके खाते से 25000 कट गया। इस पर उन्हें अपने साथ ठगी का एहसास हुआ।इसी प्रकार से सेउर गांव निवासी प्राची सिंह के मोबाइल पर भी ठीक इसी तरह का कॉल आया। उन्होंने जैसे ही मेसेज पर क्लिक किया उनके खाते से 1998 व 4598 रुपये कट गए। इसी गांव के राजधारी पटेल के नंबर पर भी इसी तरह का कॉल आया और उनके खाते से भी 11000 कट गए। सभी पीड़ितों ने मामले की शिकायत 1930 पर करने के साथ ही साइबर क्राइम के साइट पर सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed