फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Heavy rain demolished a house, woman's death

भारी बारिश से मकान ढहा, महिला की मौत

Sat, 13 Aug 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 13 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain demolished a house, woman's death
जलालपुर बाजार में बारिश से धंसी सड़क।
शुक्रवार को जिले भर में भारी बारिश हुई। बारिश के बीच मीरगंज के गोपालापुर गांव में कच्चा मकान ढहने से उसके मलबे में दबक र वृद्ध महिला की मौत हो गई जबकि जलालपुर में सड़क धंस गई और 15 फीट दूरी तक आधी सड़क खाई में बह गई।
विज्ञापन


इसी संयोग था कि इस रास्ते से जब स्कूल वाहन गुजरने वाले थे उसके 15 मिनट पहले ही सड़क धंस चुकी थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था।जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार हाईवे से जलालपुर पुरानी बाजार को जोड़ने वाले लिंक मार्ग की मरम्मत अभी दो महीने पहले हुई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर में तेज बारिश हुई तो सड़क बारिश के पानी का बहाव नहीं झेल सकी। लकड़मंडी के निकट 15 फीट दूरी तक सड़क गहरी खाई में बह गई। बारिश बंद होते ही वहां सड़क धंसने का नजारा देखने वालों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर कोई यही कह रहा था कि अच्छा हुआ कि स्कूल वाहन इधर से गुजरने के पहले ही सड़क धंस गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था।मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गोपालापुर गांव में बारिश के बीच कच्चा मकान ढह गया। मकान के मलबे में दबकर सालिगराम की पत्नी चमेला देवी (60) की मौत हो गई।

घटना के वक्त वह अकेले घर में मौजूद थीं। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आस पास के लोग पहुंच गए। लोगों ने मलबा हटाकर चमेला देवी को बाहर निकाला। उन्हें एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 


चमेला देवी के पति सालिग राम कई सालों से लापता हैं। वह अपने बेटे के साथ घर पर रहती थीं। बेटा मजदूरी करता है। तेज बारिश के चलते कई स्थानों पर सड़कें पानी में डूब गई। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। शहर के निचले  इलाकों में काफी देर तक पानी लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed