फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Health team set up camp in Samopur village

समोपुर गांव में स्वास्थ्य टीम ने लगाया कैंप

Tue, 05 May 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Health team set up camp in Samopur village
करंजाकला। सरायख्वाजा क्षेत्र के समोपुर गांव में कोरोना पाजीटिव मरीज मिलने के बाद मंगलवार को पीएचसी की टीम ने गांव में शिविर लगाकर 250 घरों का सर्वे किया। सभी को घरों में रहने की हिदायत ती और कहा कि बाहर से आने वालों की सूचना पुलिस या स्वास्थ्य विभाग को दी जाए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. विशाल सिंह यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम मंगलवार को समोपुर गांव में पहुंची। स्वास्थ्य टीम ने गांव के 250 घरों में पहुंच कर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। सभी से अपील किया कि यदि किसी सर्दी जुकाम की शिकायत किसी को होती है तो स्वास्थ्य केंद्र पर डाकर अपनी जांच जरूर करा लें। किसी के घर का सदस्य यदि परदेश से घर आता है तो उसकी जांच कराने के बाद ही गांव में आने दे। अन्यथा संक्रमण फैलने की संभावना बढ जाती है। लोग अपने घरों में रहकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा कर सकते हैं। डा. विशाल सिंह याजदव ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के साथ घर-घर जाकर परिवार के हर सदस्य को कोरोना से सावधान रहने की जानकारी दी। घरों में साफ-सफाई कराने के साथ परिवार में फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की गई। गांव में सफाई कराने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य टीम में डा. विशाल सिंह यादव, दिलीप विश्वकर्मा के अलावा एएनएम शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed