फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Health department team had camped in the Mujhan

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुजहान में डाला डेरा

Thu, 07 May 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Thu, 07 May 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Health department team had camped in the Mujhan
मछलीशहर ब्लाक के मुजहान गांव में खसरे से पीड़ित बालक की मौत की खबर मिलते ही स्वास्थ्य महकमा जाग उठा। बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने गांव में ही डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन


घर पर ही पीड़ितों का इलाज शुरू कर दिया गया है।बस्ती में जो खसरे से पीड़ित नहीं हैं उन्हें भी गुरुवार को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए जिला अस्पताल से वैक्सीन मंगाई गई है।
विज्ञापन


पीड़ित बालक की मौत से बस्ती के लोगों में दहशत है। अभी भी बस्ती के 13 बच्चे खसरे से पीड़ित हैं। बुधवार को पीएचसी से डा. संतोष कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


  टीम में एएनएम आशा पांडेय और आशा कार्यकर्ता रीता देवी समेत अन्य लोग  थे। बस्ती में पीड़ितों को दवाएं वितरित की गईं डाक्टर ने कहा कि बस्ती में जब तक सभी ठीक नहीं हो जाते तब तक जांच होती रहेगी। उन्होंने कहा कि आशा और एएनएम की लापरवाही सामने आई है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed