फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Health department on alert to prevent dengue, fogging started

Jaunpur News: डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, शुरू कराई फॉगिंग

Sat, 09 Aug 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Health department on alert to prevent dengue, fogging started
ओलंदगंज में एंटी लार्वा का छिड़काव करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।  - फोटो : संवाद
जौनपुर। डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। बारिश के मौसम में फैलने वाले संक्रमण को देखते हुए विभाग की ओर से नगर की घनी बस्ती वाले इलाकों में मच्छरों के प्रजनन वाले स्थानों को चिह्नित कर दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक इस साल अब तक डेंगू के 7 मरीज मिल चुके हैं। पिछले साल 35 हॉट स्पॉट बनाए गए थे। नगर के नईगंज मोहल्ला में डीएमओ डाॅ. सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में सफाई कराई गई। साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। जल भराव होने की वजह से मच्छरजनित बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया है। ज्यादा दिन तक जलभराव रहने से मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। इससे डेंगू और मलेरिया के अलावा मच्छरजनित अन्य बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जलभराव वाले स्थलों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। डीएमओ डाॅ. सुनील कुमार यादव ने बताया कि जिन स्थानों पर मच्छरजनित बीमारियां फैलने की आशंका है, वहां एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। जिले में डेंगू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। पिछले बार जिले भर में डेंगू से प्रभावित कुल 35 क्षेत्रों को हॉट स्पाॅट घोषित किया गया था। इसमें शहर के मियांपुर और भंडारी क्षेत्र शामिल थे। मरीजों की संख्या और संक्रमण को देखते हुए इस बार स्वास्थ्य विभाग की ओर से फॉगिंग कराई जा रही है। इस बीमारी में शुरुआत में मामूली बुखार, तेज सिर दर्द और जोड़ों में असहनीय दर्द होता है।
विज्ञापन

उधर, जिले में वर्ष 2022 में डेंगू के 1160 और मलेरिया के 6 मरीज मिले थे। जिला मुख्यालय के साथ ही बदलापुर सबसे संक्रमित क्षेत्र था। वर्ष 2020 में डेंगू के 21 और मलेरिया के 12 मरीज मिले थे। वर्ष 2021 में डेंगू के 161 और मलेरिया के 12 मरीज मिले थे। वर्ष 2022 में डेंगू के 1160 और मलेरिया के 6 मरीज मिले थे। इसी तरह से वर्ष 2023 में डेंगू के 868 और डेंगू के 9 मरीज मिले थे। वर्ष 2024 में डेंगू के 626 और मलेरिया के 4 मरीज मिले थे। इस साल अब तक डेंगू के कुल 7 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed