फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Health checkup of six hundred children was done in a free health camp in a private school

Jaunpur: निजी स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में छह सौ बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, दी गई जानकारी

Tue, 12 Nov 2024 07:33 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 12 Nov 2024 07:33 PM IST
सार

फतेहगंज स्थित निजी स्कूल पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों का स्वास्थ्य परिक्षण करके उन्हें रोग से बचाव की जानकारी दी गई। स्कूली छात्रों ने इसकी सराहना की।

विज्ञापन
Health checkup of six hundred children was done in a free health camp in a private school
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में परीक्षण करते चिकित्सक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सिकरारा क्षेत्र  के फतेहगंज स्थित निजी स्कूल पर मंगलवार को निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छह सौ छात्रों का परीक्षण कर आवश्यक  परामर्श दिया। स्कूल के निदेशक द्वय डॉ अरविंद सिंह व विख्यात सिंह ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिन में नौ बजे से ही विद्यालय के सभागार भवन में बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुकेश शुक्ल, आर्थो सर्जन डाक्टर अवनीश सिंह, दंत सर्जन डाक्टर गौरव प्रकाश मौर्य, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर शिखा शुक्ला व डाक्टर तूलिका मौर्य अपने अस्पताल के सहयोगियों के साथ पहुंच कर बच्चों के स्वास्थ्य का गहन परीक्षण शुरू किया। दिन में बारह बजे तक परीक्षण का क्रम चलता रहा। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शिखा शुक्ला ने बताया कि कैंसर का मुख्य कारण ह्यूमन पैपीलीमा वायरस (एचपीवी) होता है। यह वायरस यौन सम्बन्धी गति विधियों के संक्रमण से फैलता है। जानकारी के अभाव में शहरों की अपेक्षा ग्रामीण अंचलों में यह घातक बीमारी महामारी का रूप धारण करती जा रही है।

विज्ञापन


इससे बचाव के लिए नौ से चौदह वर्ष आयु के बीच एचपीवी वैक्सीन का टीका अवश्य लगवा लेना चाहिए। साथ ही साथ  विशेषज्ञ चिकित्सको की सलाह लेते रहने से  कैंसर जैसी घातक बीमारियों से बचा जा सकता है। डॉ तूलिका मौर्य ने बच्चों को रोगों से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी दी। बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुकेश शुक्ल ने कहा कि बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होने की वजह से मौसमी बीमारियां और इन्फेक्शन उन्हें आसानी से अपना शिकार बना लेती है। उनके पौष्टिक आहार ग्रहण करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।तबियत खराब हो तो तुरंत ही विशेषज्ञ चिकित्सको की सलाह अवश्य लें अन्यथा रोग जानलेवा हो जाता है।
विज्ञापन




दंत रोग सर्जन गौरव प्रकाश मौर्य ने बताया कि जनपद में मुख कैंसर के रोगियों कि संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसका मुख्य कारण तम्बाकू, दोहरा, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, इत्यादि का सेवन है l मुख कैंसर के प्रारंभिक लक्षण जैसे मुंह में लाल सफेद चकत्ते, मुंह कम खुलना, मुंह में जलन रहना इत्यादि होने पर अपने चिकित्सक से तुरंत संपर्क करें। आर्थो सर्जन डाक्टर अवनीश सिंह ने बताया कि अभिभावक बच्चों को किसी भी प्रकार की  लगी चोट को हल्के में न ले। हड्डी में चोट लगे तो उसका विशेषज्ञ चिकित्सको से सलाह अवश्य ले। उन्होंने छात्रों को शरीर में कैल्शियम की कमी को भी दूर करने का उपाय बताया। इससे पहले निदेशक व प्राचार्य ने सभी चिकित्सकों का बुके देकर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed