फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Health ATM will test 34 types of diseases

Jaunpur News: हेल्थ एटीएम से 34 प्रकार की बीमारियों की होंगी जांच

Fri, 16 Jun 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Health ATM will test 34 types of diseases
सांसद श्याम सिंह यादव ने कहा कि बीपी, शुगर जैसी 34 प्रकार की बीमारियों की जांच अब एटीएम हेल्थ के माध्यम से होगी। इसके लिए मरीजों को दूर दराज जाने की जरूरत नहीं होगी। मरीजों की सभी प्रकार की जांच निशुल्क होगी। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वयं द्वारा सौगात में दी गई हेल्थ एटीएम का उद्घाटन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने एटीएम से स्वयं अपनी जांच कराई। कहा कि हेल्थ एटीएम से आपका स्वास्थ्य कैसा है, इसकी जानकारी अब हेल्थ एटीएम से मिल सकेगी। इसके लिए घंटों इंतजार नहीं करना होगा। चंद मिनट में आपके शरीर का रिपोर्ट कार्ड आपके सामने होगी। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की मुहिम में एटीएम हेल्थ जैसी एक और कड़ी जुड़ गई है। सांसद श्याम सिंह यादव ने कहा कि यह मशीन पैथोलॉजिकल टेस्ट करने में सक्षम है। इसके अलावा हेल्थ एटीएम से आपको बिना कोई पैसा चुकाए दवाई भी मुफ्त मिलेगी। हेल्थ एटीएम से बीपी और शुगर जैसी 34 प्रकार की जांचें होंगी, जिसकी रिपोर्ट महज पांच से दस मिनट के अंदर मिल जाएगाी। एटीएम हेल्थ उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन रामजीत यादव तथा संचालन अधीक्षक डॉ. संजय दुबे ने किया। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी वर्मा, देवेंद्र त्रिपाठी, डॉ. अरविंद पांडेय, चंद्र भूषण यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed