फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Head of department found absent during inspection, clarification sought

Jaunpur News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिलीं विभागाध्यक्ष, मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 14 Nov 2024 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Head of department found absent during inspection, clarification sought
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने बुधवार को सुबह 10:45 बजे एमसीए विभाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. नूपुर गोयल अनुपस्थित मिलीं। कुलपति ने नाराजगी जताते हुए प्रो. गोयल को आवास से कार्यालय बुलाया। कुलपति ने कार्यालय का ताला खुलवाकर उपस्थिति रजिस्टर की जांच की, जिसमें पिछले दो दिनों से उनके हस्ताक्षर नहीं थे। इस पर उन्होंने विभागाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा। एमसीए के छात्रों की शिकायत थी कि विभागाध्यक्ष पठन-पाठन संबंधी कार्यों में नियमितता नहीं बरत रहीं। उनका प्रवेश डाटा केंद्रीय पुस्तकालय को नहीं भेजा गया था, जिससे उन्हें आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed