फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Head husband and son were beaten up and injured

प्रधान पति और पुत्र को मनबढ़ों ने पीटकर किया घायल

Sun, 07 Aug 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Head husband and son were beaten up and injured
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहड़ा में अमृत महोत्सव की तैयारी के लिए ध्वज पोल के लिए चबूतरा बनवाने के दौरान मनबढ़ों ने प्रधान पति और पुत्र को हॉकी, लाठी, डंडे से पीटकर घायल कर दिया। सभी आरोपी घर छोड़ कर फरार हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर तीन बजे बेहड़ा गांव के एक मजरे टिकरा दलित बस्ती के पास स्थित अंबेडकर मैदान में 15 अगस्त के दिन तिरंगा फहराने के लिए चबूतरा बनवा रहे प्रधानपति राममूरत कन्नौजिया और पुत्र दुर्गेश कन्नौजिया को गांव के ही मनोज कुमार पुत्र शिवफेर राम ने सही जगह चबूतरा नहीं बनाने का आरोप लगाते हुए झगड़ा करने लगे। प्रधान पति रामूरत कन्नौजिया का आरोप है कि विवाद करते हुए मनोज ने अपने लोगों को ललकार कर बुला लिया। सभी लाठी ठंडे से हमे पीटने लगे। पीडि़त ने बताया कि मनोज की पत्नी मेरे खिलाफ चुनाव लड़ी थी जिसकी रंजिश दुर्गेश रखता है। प्रधानपति राममूरत को सर और पैर में गंभीर चोट और उसके पुत्र दुर्गेश को भी हाथ और पैर में चोट आई है। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर संजय वर्मा ने बताया कि पीडि़त ने तहरीर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed