फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Head got separated from body Boiler exploded boiling milk woman died three people injured in jaunpur

बॉयलर फटा, 70 मीटर दूर गिरा महिला का सिर : जौनपुर में दर्दनाक हादसा, दो लोग घायल; चारों तरफ बिखरा खून

Tue, 22 Oct 2024 05:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 05:14 PM IST
सार

Jaunpur News : दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर खुटहन थाना की पुलिस पहुंच गई। घायलों का उपचार करवाने के साथ ही शव को कब्जे में ले लिया गया। वहीं, हादसे के बाद चारों तरफ महिला का खून बिखर गया था। पौन घंटे बाद महिला का सिर छाड़ियों में मिला।

विज्ञापन
Head got separated from body Boiler exploded boiling milk woman died three people injured in jaunpur
हादसे के बाद फटे हुए बॉयलर के पास मौजूद भीड़ और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के डिहिया गांव में मंगलवार की दोपहर दूध खौलाते समय तेज धमाके से बॉयलर फटने से एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना में पति सहित दो लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

विज्ञापन


डिहिया गांव निवासी सरजू बिंद खुटहन थाने के बगल मिष्ठान की दुकान चलाते हैं। इसके अलावा वह खोवा, छेना और पनीर थोक रेट पर बेचते हैं, जिसमें उनका बेटा राजेंद्र व बहू मनीता देवी (40) भी सहयोग करते रहे।
विज्ञापन




पहले वे दूध को बड़े भगोने में उबालते थे। करीब छह माह पहले वे राजस्थान से चिमनी सहित डेढ़ लाख कीमत का बॉयलर ले आए थे, जिसकी क्षमता 500 लीटर की थी। मंगलवार की दोपहर घर के बाहर स्थित टिनशेड के नीचे बॉयलर में दूध उबाला जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Head got separated from body Boiler exploded boiling milk woman died three people injured in jaunpur
मौके पर मौजूद थे ये बच्चे और घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला

दर्दनाक हादसे के बाद मचा हड़कंप
अचानक तेज आवाज के साथ बॉयलर फट गया। उसका मलबा और गर्म दूध बगल में उपली पाथ रही मनीता देवी के सिर पर आ गिरा। उसका सिर धड़ से अलग होकर 70 मीटर दूर झाड़ियों में जा गिरा। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

वहीं दूध उबालने को रख दूर काम कर रहा उसका पति राजेंद्र और पड़ोसी अधेड़ महिला सीता देवी व एक गाय भी घायल हो गई। मनीता का सिर झाड़ियों में जाने की वजह से ग्रामीण 45 मिनट बाद खोज सके।

फोन करने के बाद भी एक घंटे तक सरकारी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने निजी साधन से दोनों घायलों के पिलकिछा बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय में पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

बोले अधिकारी
बॉयलर फटने से महिला की मौत हो गई। पति व एक अन्य घायल हो गए, जिनका उपचार कराया जा रहा है। मृत महिला का पोस्टमार्टम कराकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। - अजीत सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी शाहगंज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed