फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Head examiners checked 20-20 copies

Jaunpur News: प्रधान परीक्षकों ने जांची 20-20 कापियां

Sun, 19 Mar 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Head examiners checked 20-20 copies
जौनपुर। यूपी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार को जिले के छह केंद्रों पर शुरू हुआ। मूल्यांकन के लिए शुरू होने से पहले सभी परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। परीक्षा की हाजिरी लगाई गई। सभी टेबल पर प्रधान परीक्षकों ने 20-20 उत्तर पुस्तिकाएं जांच कर परीक्षकों को डेमो दिखाया और उसी तरह से मूल्यांकन करने को कहा। परीक्षकों को हिदायत दी गई की कापियों के मूल्यांकन में किसी तरह से गलती न होने पाए। नंबर भी साफ और स्पष्ट लिखा जाए। ताकि छात्रों का रिजल्ट तैयार करने में किसी तरह की दिक्कत न आए। प्रधान परीक्षकों के मूल्यांकन के बाद कुछ परीक्षकों ने भी मूल्यांकन किया। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए जिले में तीन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 2486 परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। नगर पालिका इंटर कालेज केंद्र पर कुल 1011 परीक्षक मूल्यांकन करेंगे। इसी प्रकार राजकीय इंटर कालेज केंद्र पर 772 परीक्षक लगाए गए हैं, जबकि जनक कुमारी इंटर कालेज केंद्र पर 703 परीक्षकों की ड्यूटी मूल्यांकन के लिए लगाई गई।इसी प्रकार इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए भी तीन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर मूल्यांकन के लिए 1630 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। रजा डीएम शिया इंटर कालेज केंद्र पर 526 परीक्षकों की ड्यूटी मूल्यांकन के लिए लगाई गई है। टीडी इंटर कालेज में 480 परीक्षक लगाए गए हैं, जबकि मोहम्मद हसन इंटर कालेज केंद्र पर मूल्यांकन के लिए 624 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

----------------------------------------
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने किया मूल्यांकन का बहिष्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का माध्यमिक शिक्षक संघ ने बहिष्कार कर दिया। सभी मूल्यांकन केंद्रों मूल्यांकन का बहिष्कार किया। पुरानी पेंशन बहाली, विनियमितिकरण, चिकित्सीय सुविधा, वित्तविहीन को सम्मानजनक मानदेय, स्थानांतरण के सरलीकरण, मूल्यांकन एवं कक्ष निरीक्षक पारिश्रमिक सहित सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। प्रांतीय स्तर पर चेतनारायण गुट के साथ दूसरे गुट ने भी बहिष्कार का समर्थन किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने बताया कि हमारी मांगों के पूरा होने तक बहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर अजय प्रकाश सिंह,सुधाकर सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, दिनेश चक्रवर्ती, दयाशंकर सिंह, चंद्रप्रकाश दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------
वर्जन ...
--शनिवार से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। परीक्षकों के लिए सभी केंद्रों पर पूरी व्ययवस्था की गई है। उप नियंत्रकों को निर्देश दिया गया है कि अपने केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर नजर रखें। मूल्यांकन कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जाए।
--धर्मेंद्र शर्मा, डीआईओएस, जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed