फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Head constable dies due to serious head injury

सिर में गंभीर चोट लगने से हेड कांस्टेबल की मौत

Tue, 27 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Head constable dies due to serious head injury
सुरेरी थाने पर तैनात सिपाही को सिर में चोट लगने की वजह से भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे के बीमारी की सूचना मिलने पर वह पैसा पहुंचाने घर जा रहा था।
विज्ञापन

कौशांबी जिले के सरायअकिल थाना क्षेत्र अईगवां निवासी फूलचंद मिश्र (52) सुरेरी थाने में हेड कांस्टेबल थे। सोमवार को फूलचंद के घर से परिजनों ने फोन कर बेटे की तबीयत खराब होने की बात बताते हुए पैसे मांगे । सोमवार की देर शाम पिकेट ड्यूटी के उपरांत हेड कांस्टेबल फूलचंद मिश्रा घर के लिए निकल गए। मंगलवार की दोपहर बाद भदोही के एक निजी अस्पताल से सुरेरी थाने पर सूचना मिली कि सिर में गंभीर रूप से चोट लगने उपचार के दौरान फूलचंद मिश्र की मौत हो गई है। घटना कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। मृतक सिपाही के परिजनों को उसके मौत की सूचना दे दी गई। थानाध्यक्ष सुरेरी संतोष पाठक ने बताया की हॉस्पिटल से चोट लगने की जानकारी मिली है। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि चोट कैसे लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed