{"_id":"6787fe7d40329d398e0194b4","slug":"haryanas-poonam-phogat-showed-the-sky-to-delhis-anshu-tomar-jaunpur-news-c-20-1-vns1007-857332-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: हरियाणा की पूनम फोगाट ने दिल्ली की अंशु तोमर को दिखाया आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: हरियाणा की पूनम फोगाट ने दिल्ली की अंशु तोमर को दिखाया आसमान
विज्ञापन
जलालपुर। जलालपुर थानागद्दी मार्ग स्थित रेलवे क्राॅसिंग के पास नई सब्जी मंडी के चौथी वर्षगांठ पर कंपोजिट विद्यालय लालपुर के पास बुधवार को अखिल भारतीय कुश्ती का आयोजन हुआ। इसमें हरियाणा की पहलवान पूनम फोगाट ने दिल्ली की अंशु तोमर को रोमांचक मुकाबले में आसमान दिखाया।दंगल की सबसे महंगी कुश्ती बाबा लाठी हनुमानगढ़ी अयोध्या और सोनू पहलवान चंडीगढ़ के बीच 56 हजार में हुई। इसमें सोनू पहलवान अखाड़ा छोड़कर भागने लगे। बाबा लाठी ने उन्हें खींचकर अखाड़ा लाया। इस दौरान पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। दोनों पहलवानों ने काफी गुस्से में एक-दूसरे पर हमलावर होकर ये कुश्ती लड़ी। अंत में बाबा लाठी ने सोनू को आसमान दिखाया। कांटे के मुकाबले में लकी थापा नेपाल ने शमशेर राजस्थान को चित किया। ओमकार सहारनपुर ने मोंटी दिल्ली को, अंकित हरियाणा ने प्रियांशु यादव जलालपुर को, साहब यादव नई बाजार ने गेन अंसारी सोहनी को, अंकित सोनीपत हरियाणा ने बादल झांसी को, विक्की पंजाब ने परवीन दिल्ली को, रिजवान जम्मू कश्मीर ने मुन्ना राजस्थान को आसमान दिखाया। इससे पूर्व दंगल का पूर्व विधायक डाॅ. हरेंद्र प्रसाद सिंह, सिरकोनी के ब्लाॅक प्रमुख वंशराज सिंह, जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि अमोद सिंह रिंकू ने फीता काटकर उद्घाटन किया। दंगल के संयोजक लालबहादुर मिश्र लुट्टुर, रमेश मिश्र, हजारी मौर्य ने अतिथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर धीरेंद्र सिंह मंटू, शारदा प्रसाद मौर्य, गुरुचरण सोनकर आदि मौजूद रहे। संचालन रामचंद्र सिंह ने किया।
सोनानंदन को हराकर कांधापुर वरियर्स विजेता
बक्शा। श्री यादवेश इंटर कॉलेज के मैदान में खेले गए यादवेश क्रिकेट मेला की 41 वीं क्रिकेट प्रतियोगिता की कांधापुर वरियर्स की टीम विजेता रही। मंगलवार की शाम फाइनल बेस्ट ऑफ थ्री के मुकाबले में सोनानंदन क्लब बक्शा बनाम कांधापुर वरियर्स के बीच खेला गया। इसमें पहले मुकाबले में टॉस जीतकर सोनानंदन तथा दूसरे मुकाबले में कांधापुर की टीम विजेता रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनानंदन की टीम ने 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाये। इसमें आतिफ ने 20 गेंदों पर 51 रन की बेहतरीन पारी खेली। शिवम ने 25 रन देकर 2 विकेट झटके। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कांधापुर वरियर्स की टीम ने 9 वें ओवर में ही 7 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाकर यादवेश क्रिकेट मेला के फाइनल मैच को जीत लिया। मुरारी यादव ने 48 रन व विशाल सिंह ने 39 रन की शानदार पारी खेली। मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज मुरारी यादव रहे। मुख्य अतिथि मल्हनी विधायक लकी यादव के हाथों से विजेता टीम कांधापुर वरियर्स के कप्तान संदीप यादव को ट्रॉफी के साथ 111041 रुपये व उपविजेता टीम सोनानंदन बक्शा के कप्तान मनीष यादव को भी ट्रॉफी के साथ 61,041 रुपये व मुरारी यादव को 21000 रुपये नकद पुरस्कार दिये। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। आयोजक मंगल यादव ने आभार प्रकट किया। मैच के अंपायर मो. अनीस व मनीष यादव रहे। कमेंटेटर वीरू, सौरभ, व विनोद रहे व स्कोरर भीमराव रहे। इस दौरान विकास, भगवान महावीर विश्वविद्यालय सूरत के अध्यक्ष अभिमन्यु, ज्योति यादव प्रधान, विजय सेठ, महावीर, राघवेेंद्र, अरुण आदि रहे।