फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hardware businessman shot for not returning goods on loan, referred to trauma center

Jaunpur News: उधार पर सामान नहीं देने पर हार्डवेयर व्यवसायी को मारी गोली, ट्राॅमा सेंटर रेफर

Fri, 02 Feb 2024 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Hardware businessman shot for not returning goods on loan, referred to trauma center
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर बाजार स्थित खुटहन मार्ग पर हार्डवेयर व्यवसायी को बृहस्पतिवार की देर शाम गोली मारकर हमलावर फरार हो गए। घटना के पीछे का कारण उधार पर सामान न देना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पट्टीनरेंद्रपुर निवासी लाल बहादुर सोनी (58) बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं। इनकी बाजार में हार्डवेयर, अलमीरा व बक्से की तीन फर्म हैं। खुटहन मार्ग पर लाल बहादुर सोनी आवास बनाकर रहते हैं तथा उसी मकान में इनकी आलमारी व लोहे के बक्से की दुकान है। शाम पौने सात बजे बाइक पर सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने इन्हें गोली मार दी और फरार हो गए। गोली पेट में लगी, जिसके बाद ये जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज व चीख-पुकार सुनते ही घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। आनन-फानन में लालबहादुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन ले जाया गया। जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पुलिस अधीक्षक डॉ.अजयपाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। इसके बाद व्यवसायी की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बीएचयू ट्राॅमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सरपतहां दीपेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल खुटहन थाना क्षेत्र में है। बहरहाल जांच-पड़ताल के साथ ही बदमाशों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed