फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Haq's victory over Karbala war battle: Acharya Pramod

कर्बला की जंग बातिल पर हक की जीत : आचार्य प्रमोद

Sun, 15 Sep 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Haq's victory over Karbala war battle: Acharya Pramod
09- खेतासराय क्षेत्र के कलापुर में आयोजित मजलिस में बोलते कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर । कर्बला की जंग बातिल पर हक की जीत है , कर्बला की जंग अमन का पैगाम देती है। जिसमें हजरत इमाम हुसैन ने अपनी अजीम कुर्बानी पेश कर अमन का परचम बुलंद कर इस्लाम को अमर कर दिया। उक्त बातें संत आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कलापुर में कांग्रेस नेता सिराज मेंहदी के आवास पर मजलिस को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने कुर्बानी पेश कर सच्चाई का सामना करना सिखाया और मजलूम का साथ देना सिखाया । हजरत इमाम हुसैन किसी एक मजहब या धर्म के देवता का नाम नहीं है, बल्कि मानवता और इंसानियत के देवता का नाम है। हम आजादी, मातमदारी, ताजयादारी कर ये बताते है कि काश हम उस समय कर्बला के मैदान में होते तो हजरत इमाम हुसैन का साथ देते। दूसरी मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना वसी हसन खान ने कर्बला के दिलसोज मंजर को बयान किया जिसपर लोग फफक फफक कर रो पड़े । मजलिस के बाद अंजुमन हुसैनिया जलालपुर ने नौहखानी किया । इस मौके पर नायाब बलयावी , मोहम्मद नकी , फहमी , नफीस , नजमुल हसन नजमी , सभासद सदफ , जौहर , जरगाम हैदर , सादिक रिजवी , मौलाना शाजान जैदी के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed