फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hanuman ji's birth anniversary celebrated with pomp

धूमधाम से मनाई गई हनुमान जी की जयंती

Wed, 03 Nov 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hanuman ji's birth anniversary celebrated with pomp
हनुमान जयंती के अवसर पर बुधवार को हनुमान मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रही। हवन-पूजन के साथ मंदिर परिसर में भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

जोशी धाम में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। नगर के रासमंडल स्थित बड़े हनुमान मंदिर, कोतवाली स्थित हनुमान मंदिर, बीआरपी इंटर कालेज स्थित हनुमान मंदिर में पूजन अर्चन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। माँ शारदा शक्तिपीठ (मैहर देवी) के प्रांगण में स्थित हनुमान मंदिरों में प्रात: काल से हनुमान जी का शृंगार-पूजन के बाद कीर्तन का आयोजन किया गया। देर शाम चले कार्यक्रम हवन पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। हनुमान जी की आरती शृंगार व जन्मोत्सव पंडित रामचंद्र द्वारा किया। भगवान के जन्मोत्सव पर दर्शन-पूजन के बाद भक्तों ने महाप्रसाद के रूप में कड़ी चावल और बुनिया ग्रहण किया। इस अवसर पर सुरेंद्र जायसवाल, सुशील जायसवाल, रोहित जायसवाल, आसुतोष जायसवाल, राजीव जायसवाल, रविकान्त जायसवाल, विजय जायसवाल आदि उपस्थीत हुए। इसी प्रकार बडे़ हनुमान मंदिर रासमंडल, कोतवाली चौराहा, गोमती के हनुमान घाट, सिकारारा और बिजेथुआ महावीर धाम में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed