{"_id":"571a80f94f1c1b8a728b5712","slug":"hanuman-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जयंती पर निकली शोभा यात्रा, उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जयंती पर निकली शोभा यात्रा, उमड़े श्रद्धालु
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 23 Apr 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
हनुमान जयंती के अवसर पर कोतवाली स्थित हनुमान मंदिर से निकली शोभा यात्रा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमान जयंती शुक्रवार को श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। अनेक धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्मों का आयोजन किया गया। सुबह से ही महावीर के दर्शन पूजन हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
श्री संकट मोचन मंदिर सेवा समिति की ओर से नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कोतवाली से शोभा यात्रा निकालकर नगर का भ्रमण किया। रथ और घोड़े के साथ निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। 23 अप्रैल को भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने फीता काटकर शोभा यात्रा की शुरुआत की। डीजे की धुन पर लोग भजन कीर्तन करते आगे बढ़ रहे थे। उधर, रुहट्टा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में धार्मिक शिव शक्ति संस्था की ओर से हनुमान जयंती मनाई गई। शाम को भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर ओम प्रकाश सिंह, मोहन शंकर, दीपक , राजेश, दयाशंकर, रवि गुप्त, पवन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार अजोसी गांव स्थित पावन महावीरधाम पर हनुमान जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। भोर से ही महावीर बजरंगबली का विशेष श्रृंगार करने के बाद दर्शन पूजन के लिए पट खोल दिया गया। मन्दिर के प्रधान सेवक पं. गोरखनाथ मिश्र की देखरेख में पं. फ ौजदार शुक्ल गुरूजी व 51 विद्वान् ब्राह्मणों ने हनुमत कवच, सहस्रनाम वाडवानल स्त्रोत, शत्रुंजय स्त्रोत, हनुमानाष्टक,
हनुमंत चालीसा, सुंदरकांड, बजरंगबाण आदि का पाठ किया। यजमान रूपेश दुबे, त्रिभुवननाथ मिश्र, अनिल कुमार सिंह, सुरेन्द्र तिवारी, सन्तोष सिंह आदि ने सपरिवार हवनपुजन में आहुति दी। भजनगायक अमला सरगम ने अपनी स्वरलहरी की ऐसी समा बांधी कि लोग भाव विह्वल हो गए श्रद्धालुओं के जयकारे से परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्त्रस्म में अरविन्द मिश्र समरनाथ यादव गौरीशंकर विशाल यादव जयदीप तिवारी एनबी सिंह ने सहयोग किया।