फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Half of the population will be represented in 586 gram panchayats

586 ग्राम पंचायतों में होगा आधी आबादी का प्रतिनिधित्व

Fri, 12 Feb 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Half of the population will be represented in 586 gram panchayats
जौनपुर। आरक्षण नीति जारी होने के बाद शासन ने जिले की पंचायतों में प्रधान पद के लिए आरक्षित पदों की संख्या भी तय कर दी है। जिले की कुल 1740 ग्राम पंचायतों में से 598 ग्राम पंचायतें अनारक्षित रहेंगी। कुल 586 ग्राम पंचायतों में इस बार विभिन्न श्रेणी की महिलाओं का प्रतिनिधित्व होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में जिले में 1773 ग्राम पंचायतें थी। नगर पालिका के सीमा विस्तार और तीन नई नगर पंचायतों के सृजन के बाद अब संख्या घटकर 1740 रह गई है। इसमें दो ग्राम पंचायतें नई बनी हैं। शासन से जारी गाइड लाइन के तहत 598 ग्राम पंचायतों को अनारक्षित रखा गया है। 283 गांवों में प्रधान का पद सिर्फ महिलाओं के लिए होगा। इसमें किसी भी वर्ग की महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेंगी। अनुसूचित जाति के लिए 383 ग्राम प्रधान का पद आरक्षित किया गया है, जिसमें 138 पद एससी महिला के लिए है। इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग के लिए 476 ग्राम प्रधान का पद आरक्षित किया गया है, जिसमें 165 पद महिलाओं के लिए होगा। डीपीआरओ संतोष कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पंचायतों का आरक्षण निर्धारित किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

---
ब्लाकवार आरक्षण की स्थिति:::
ब्लाक: एससी: ओबीसी: महिला: अनारक्षित
शाहगंज: 22: 31: 19: 41
महराजगंज: 20: 24: 15: 30
धर्मापुर: 10: 11: 06: 13
रामपुर: 19: 23: 13: 27
बक्शा: 20: 27: 17: 35
बदलापुर: 22: 26: 15: 32
मुफ्तीगंज: 13: 15: 8: 16
सिरकोनी: 16: 18: 10: 22
रामनगर: 17: 27: 18: 37
सिकरारा: 19: 22: 12: 28
सुईथाकला: 18: 21: 14: 26
मछलीशहर: 21: 25: 15: 31
जलालपुर: 14: 16: 9: 20
डोभी: 16: 19: 10: 24
खुटहन: 19: 26: 15: 33
करंजा: 19: 26: 15: 33
मड़ियाहूं: 22: 27: 16: 34
केराकत: 17: 20: 11: 23
बरसठी: 20: 24: 15: 29
सुजानगंज: 20: 26: 16: 35
मुंगरा: 19: 22: 12: 28
---
प्रदेश में जिसकी सत्ता है वह न्यायोचित कार्य नहीं कर सकती। उन्होंने अपनी सुविधानुसार आरक्षण किया है। तमाम कोशिशों के बाद भी समाजवादी लोग उनके मंसूबे सफल नहीं होंगे। -लालबहादुर यादव, सपा, जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्रदेश सरकार ने महिलाओं को मौका दिया है। इसका लाभ उन्हें मिलेगा। सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं। सभी कार्यकर्ता मिलकर इस सीट पर पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाएंगे। -पुष्पराज सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा।

---
मानक के तहत इस वर्ष जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनारक्षित होना चाहिए। फिर भी इस श्रेणी की महिलाओं को मौका दिया गया है। महिला सशक्तिकरण के लिए हम इसका स्वागत करते हैं। -फैसल हसन तबरेज, जिलाध्यक्ष कांग्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed