फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Half-baked preparations to deal with flooding

बाढ़ से निबटने की तैयारी आधी-अधूरी

Sat, 09 Jul 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 09 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Half-baked preparations to deal with flooding
flood, heavy rain, mandakini, alaknanda, uttarakhand news, weather alert - फोटो : amar ujala
 मानसून ने दस्तक दे दिया है, लेकिन प्रशासन की बाढ़ से निबटने की तैयारी अधूरी है। न तो अभी कंट्रोल रूम खोले गए हैं और न ही बाढ़ चौकी खोलने का काम ही शुरू हुआ है। जबकि नदियों का जल स्तर दिनों दिन बढ़ रहा है। जब गंगा में बाढ़ आती है तो उसका असर गोमती पर भी पड़ता है।
विज्ञापन


वैसे तो प्रशासन बाढ़ से निबटने का दावा कर रहा है, लेकिन पूरी तैयारियां कागजों में ही सिमट कर रह गई हैं।जिले में गोमती, सई, वरुणा, पीली व बसुई नदी है। जिससे जिले में बाढ़ आने की संभावना प्रबल रहती है। इन नदियों में बाढ़ आने से जिले के 239 गांवों प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन


वहीं लगभग 940 हेक्टेयर भूमि जल प्लावित होती है। सबसे अधिक इलाका गोमती नदी में बाढ़ आने से प्रभावित होता है। गोमती में बाढ़ आने से लगभग जिले का दो तिहाई भाग जल प्लावित हो जाता है। हालांकि 1985 के बाद जिले के लोगों को बाढ़ की विभीषिका नहीं झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर मानसून आ जाने के कारण जिला प्रशासन बाढ़ से निबटने की तैयारी में जरूर लगा है लेकिन अभी भी तैयारियां  आधी अधूरी हैं। कंट्रोल रूम खोलने के लिए स्थान का चयन किया जा चुका है।  बाढ़ आने पर जिला मुख्यालय सहित तहसील स्तर पर कंट्रोल रुम खोला जाएगा।


147 छोटी नाव, 48 बड़ी नाव व 44 मझली नाव सहित दो बोट की व्यवस्था पूरी कर करने का दावा प्रशासन का है। 33 गोताखोरों का भी चयन कर लिया गया है। 44 बाढ़ चौकी भी  बनाने के लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed